Breaking News

लखनऊ : एक सीट की मांग न मानना भाजपा के लिये बना सिरदर्द, ओमप्रकाश राजभर ने उतारे 39 प्रत्याशी , पीएम मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भी उतारे प्रत्याशी


 एक सीट की मांग न मानना भाजपा के लिये बना सिरदर्द, ओमप्रकाश राजभर ने उतारे 39 प्रत्याशी , पीएम मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भी उतारे प्रत्याशी
संजोग कुमार सिंह

लखनऊ 16 अप्रैल 2019 ।।  भारतीय जनता पार्टी से केवल एक सीट की मांग करने वाले यूपी में भाजपा के सहयोगी , यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर को कमतर आंकना कही भाजपा को भारी न पड़ जाय , यह चर्चा निकल पड़ी है । जिस तरह से अपनी तथाकथित लहर की संभावना में भाजपा अपने सहयोगियों के ऊपर दबाव डाल रही है , वह चुनाव में फायदेमंद होगा कि नही , यह तो परिणाम बताएगा । लेकिन इतना तय है कि एक सीट के चलते भाजपा ने 39 सीटों पर अपने वोट बढ़ाये नही बल्कि घटाया ही है । भारतीय समाज पार्टी का वोट भाजपा को दलित वोट के मुकाबले खड़ा करता था लेकिन अब चूंकि राजभर ने 39 जगहों से अपने प्रत्याशी चुनावी समर में उतार दिया है तो इनके चलते भाजपा को मिलने वाले प्रत्येक विधान सभा मे लगभग 25 हजार के आसपास मत तो कम हो ही जायेगा । भाजपा और भासपा में तल्खी का आलम यह है कि श्री राजभर ने पीएम मोदी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडेय के खिलाफ भी प्रत्याशी उतारकर एक सीट भी न देने के भाजपा के निर्णय को ललकारते नजर आ रहे है । अब यह देखना है कि दोनों दलों के रिश्तों में आयी खटास और तल्खी भाजपा को कितना नुकसान पहुंचा पाती है क्योकि खोना राजभर को नही भाजपा को है । श्री राजभर द्वारा 5,6,7 वे चरण के लिये 39 सीटों पर जिनको प्रत्याशी बनाया गया उनके नाम है --

लखनऊ से बब्बन राजभर लड़ेंगे चुनाव

राजनाथ सिंह के खिलाफ राजभर लड़ाएंगे चुनाव

वाराणसी से सिद्धार्थ राजभर को प्रत्याशी बनाया

मोहनलालगंज से विजय गौड़ को टिकट

धौरहरा से राममूर्ति अर्कवंशी को टिकट

सीतापुर से सुनील अर्कवंशी को टिकट

रायबरेली से अभय पटेल को टिकट

अमेठी से जितेंद्र सिंह को टिकट दिया

सुल्तानपुर से कौशल्या राजभर को टिकट

प्रतापगढ़ से विजय सिंह चौहान प्रत्याशी

बांदा से अनोखेलाल आरक प्रत्याशी

फतेहपुर से राजेश यादव को टिकट

फतेहपुर से उपेंद्र निषाद को प्रत्याशी बनाया

प्रयागराज से शिवकुमार प्रजापति को टिकट

बाराबंकी से विश्वनाथ प्रताप निराला प्रत्याशी

फैजाबाद से रमाकांत कश्यप को टिकट

अंबेडकरनगर से आरपी सिंह प्रत्याशी बने

कैसरगंज से कन्हैया धनगर पाल को टिकट

श्रावस्ती से वेद प्रकाश राजभर प्रत्याशी

गोंडा से शीला चौहान को प्रत्याशी बनाया

डुमरियागंज से राननिवास राजभर को टिकट

बस्ती से विनोद राजभर को प्रत्याशी बनाया

संतकबीरनगर से सतीश कुमार राजभर को टिकट

महराजगंज से मुरली मनोहर राजभर प्रत्याशी

गोरखपुर से राधेश्याम सिंह सैंथवार को टिकट

कुशीनगर से राजू राजभर को प्रत्याशी बनाया

देवरिया से अजय सिंह को टिकट दिया

बांसगांव से सुरेश राम को प्रत्याशी बनाया

लालगंज से दिलीप सरोज को टिकट दिया

आजमगढ़ से यशवंत सिंह उर्फ विक्की को टिकट

जौनपुर से बृजेश प्रजापति को टिकट

मछलीशहर से ममता बनवासी प्रत्याशी

घोसी से महेंद्र राजभर को टिकट दिया

सलेमपुर से राजाराम राजभर को टिकट

बलिया से विनोद तिवारी को टिकट

गाजीपुर से मेजर रामजी राजभर प्रत्याशी

चंदौली से बैजनाथ राजभर को टिकट

भदोही से राहुल बारी को प्रत्याशी बनाया

मिर्जापुर से दरोगा बियार को टिकट दिया

राबर्ट्सगंज से कैलाश नाथ कोल को टिकट