Breaking News

गोरखपुर : तीन लुटेरे 9 अदद मोबाइल एक अपाची मोटरसाइकिल व एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर : तीन लुटेरे 9 अदद मोबाइल एक  अपाची मोटरसाइकिल व एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार
ए कुमार

गोरखपुर 23 अप्रैल 2019 ।।
गोरखपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के निर्देशों पर जनपद में घटित लूट की घटनाओं में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीम बनाकर लगाया था । पुलिस अधीक्षक नगर विनय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ /क्राइम के नेतृत्व में  सर्विस लांस /क्राइम ब्रांच को नगर क्षेत्र में घटित  घटनाओं में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था । मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तभी जरिए मुखविर की सूचना पर शाहपुर  क्षेत्र में मोबाइल की घटनाओं में शामिल तीन लड़के बिछिया से मोहद्दीपुर की तरफ जाने वाले की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर को अवगत कराते हुए मोहद्दीपुर के तरफ से जाने वाले हैं तभी मनीष चौधरी पुत्र नेबुलाल चौधरी निवासी बिछिया प्रियांशु यादव देवेंद्र यादव निवासी बिछिया राहुल राव पुत्र शिवधर निवासी शिवपुर सहबाजगंज को गिरफ्तार किया गया तो इनके पास से 9 मोबाइल लूट की विभिन्न कंपनियों का एक अपाची मोटरसाइकिल लूट की घटना में प्रयुक्त तथा एक अदद स्कूटी बरामद किया गया। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक क्राइम अशोक कुमार वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी क्राइम प्रवीण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दिये।