Breaking News

यूपी में बड़ी सियाशी हलचल : ओमप्रकाश राजभर ने किया 25 सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान , मंत्री परिषद से भी इस्तीफा का जल्द कर सकते है ऐलान ?

यूपी में बड़ी सियाशी हलचल : ओमप्रकाश राजभर ने किया 25 सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान , मंत्री परिषद से भी इस्तीफा का जल्द कर सकते है ऐलान ?
मधुसूदन सिंह

रसड़ा बलिया 15 अप्रैल 2019 ।। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आज 25 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है । अब श्री राजभर भाजपा गठबंधन के साथ साथ विपक्षी महा गठबंधन और कांग्रेस से चुनावी समर में दो दो हाथ करने निकल पड़े है । बता दे कि जिस तरह पांडवो के लिये पांच गांव भी देने को कौरव तैयार नही हुए थे , जिसका परिणाम महाभारत हुआ । वैसे ही घटना श्री राजभर के साथ हुई है । मात्र एक सीट पर भी चुनाव लड़ने की अपनी मांग को भाजपा द्वारा नही मानने पर श्री राजभर 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारने को मजबूर हुए है । बता दे कि भाजपा इनको एक सीट दे तो रही थी लेकिन अपने सिम्बल कमल के साथ । यह घटना क्रम शनिवार की रात से चल रहा था जिसका पटाक्षेप आज हुआ है । बता दे कि श्री राजभर अपनी बात नही माने जाने से इतने नाराज हो गये कि मुख्यमंत्री आवास रात के तीन बजे इस्तीफा लेकर पहुंच गये । सीएम आवास के अधिकारियों ने जब यह कहा कि सीएम साहब सो गये है आप सुबह मिलिये तो श्री राजभर अधिकारियों से ही अपना इस्तीफा रिसीव करने की बात करने लगे जिसको अधिकारियों ने विनम्रता के साथ अस्वीकार कर दिया । रविवार को सुबह से शाम तक जब सीएम के यहां से कोई जबाब नही आया तो श्री राजभर उत्सर्ग एक्सप्रेस से बलिया आ गये और आज मीटिंग के बाद यह घोषणा किये । यह भी सूच्य हो कि बलिया जनपद के मंत्री जी ने भी श्री राजभर से मुलाकात कर बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन राजभर अपनी पार्टी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए चुनावी समर में उतरने का निर्णय किया । श्री राजभर ने यह भी स्पष्ट किया कि न तो वे महागठबंधन के साथ रहेंगे न ही भाजपा और कांग्रेस के । अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे । कहा कि शाम 3 बजे तक प्रत्याशियों के नामो की घोषणा भी कर दी जाएगी । वही मंत्री परिषद से इस्तीफा कब देंगे के सवाल पर कहा कि जब इतनी दूर निकल आये है तो वो भी हो जाएगा , पहले
चुनाव सम्बन्धी जरूरी कार्य तो निपटा ले ।