Breaking News

बलिया पुलिस का शानदार कारनामा : कर्नाटक मे एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र को बनाया 107/116 का आरोपी , सिकन्दरपुर पुलिस ने किया है यह कारनामा

बलिया पुलिस का शानदार कारनामा : कर्नाटक मे एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र को बनाया 107/116 का आरोपी , सिकन्दरपुर पुलिस ने किया है यह कारनामा

बलिया 9 अप्रैल 2019 ।। बलिया पुलिस आदर्श आचार संहिता के नाम पर कैसे थाने में बैठकर बिना कोई छानबीन किये ही किसी को भी 107 , 116 में पाबंद कर देती है , इसका जीता जागता उदाहरण सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा पाबन्द किया गया एमबीबीएस का छात्र  जैनुद्दीन कुरेशी पुत्र ऐनूल कुरेशी है । बता दे कि जैनुद्दीन कुरेशी पुत्र ऐनूल कुरेशी कर्नाटक से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है । ऐसे में यह सवाल उठता है किस सूचना के आधार पर हल्के के सिपाही और दरोगा जी ने इससे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन या मतदान के दिन बवाल होने की आशंका में यह कार्यवाही करने की अपनी संस्तुति की है ? सिकन्दरपुर पुलिस ने यह कारनामा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के निवासी जैनुद्दीन कुरेशी पुत्र ऐनूल कुरेशी कर्नाटक में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई करता है लेकिन सिकंदरपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव मे जैनुद्दीन को 107 16 में पाबंद कर के किया है । अब सवाल यह उठता है कि गांव पर रहने वाले व्यक्ति को 107, 116 में पाबंद करना तो पुलिस का जन्म सिद्ध अधिकार है  लेकिन जैनुद्दीन कुरेशी गांव को छोड़कर एमबीबीएस की पढ़ाई कर्नाटक में रहकर करता है उसको भी 107 16 में पाबंद किया जाना न्याय संगत है ?, यह पुलिस की बन्द कमरे में बैठ कर की गई कार्यवाही को दर्शाती है ।