बलिया : दो दिनों की मोहल्लत पर स्थगित हुई 102,108 एम्बुलेंस चालको की हड़ताल ,लखनऊ से अधिकारी ने कहा जल्द कर रहे है समाधान
दो दिनों की मोहल्लत पर स्थगित हुई 102,108 एम्बुलेंस चालको की हड़ताल ,लखनऊ से अधिकारी ने कहा जल्द कर रहे है समाधान
बलिया 12 अप्रैल 2019 ।। पूरे प्रदेश में 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा को संचालित करने वाली जीवीके कम्पनी में गुरुवार को हुई बलिया के सभी एम्बुलेंस चालको की हड़ताल से हड़कम्प मच गया है । हड़ताल की खबर लगते ही उच्चाधिकारियों में वार्ताओं का दौर शुरू हो गया है । कम्पनी के लखनऊ स्थित प्रदेश हेड क्वार्टर पर कर्मचारियों के वेतन को देखने वाले विष्णु शर्मा ने अपने बलिया के अधीनस्थ रवि कुमार शर्मा को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि इस वेतन सम्बन्धी विवाद को शांत कराये , यहां से इस विवाद के समाधान का प्रयास किया जा रहा है । मेल मिलने के बाद बलिया के स्थानीय अधिकारी रवि कुमार शर्मा ने सभी चालको और एम्बुलेंस के स्टाफ से आग्रह किया है कि जनहित में दो दिन के लिये अपनी हड़ताल स्थगित कर दे , अगले दो दिन में समाधान होने और वेतन मिलने की बात कम्पनी के उच्चाधिकारियों ने कही है ।
बता दे कि मात्र 9 से साढ़े नौ हजार प्रतिमाह की नौकरी करने वाले जो रोज ओवर टाइम करते है (कम्पनी प्रति गाड़ी दो की जगह एक से ही चालक और स्टाफ से चला रही है काम) फिर भी इनका वेतन बढ़ता नही है कम होता है । बेरोजगारी से मजबूर ये लोग नौकरी छोड़ भी नही सकते है , इसी का भरपूर फायदा जीवीके कम्पनी उठा रही है ।
डबल शिफ्ट नौकरी करने से हो सकती है कभी बड़ी घटना
जीवीके कम्पनी ने प्रत्येक एम्बुलेंस चालक और इसके मेडिकल टीम को 12 घंटे काम करना निर्धारित की है । जबकि हकीकत में एक ही स्टाफ से 24 घण्टे ड्यूटी ली जाती है । ऐसी परिस्थिति में कभी भी बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है क्योंकि जो चालक 24 घंटे गाड़ी चलायेगया , उसको कभी भी झपकी आ सकती है । प्रदेश सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिये और कम्पनी पर दबाव बनाकर और कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिये ।