Breaking News

बलिया : डीडीओ ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ईवीएम सुर वीवीपैट सम्बन्धी दी ट्रेनिंग

डीडीओ ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ईवीएम सुर वीवीपैट सम्बन्धी  दी ट्रेनिंग

बलिया 12 अप्रैल 2019 ।। लोकसभा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट व अनुपस्थित की जगह नये सेक्टर मजिस्ट्रेट और ईवीएम वीवीपैट मशीनों के बारे में जिला विकास अधिकारी द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जानकारी दी गयी। 
       उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त चुनाव के दिन उनके द्वारा विभिन्न दायित्वो के बारे में बताया कि अपने-अपने सेक्टर के जो संवेदनशील बूथ हैं उसका भ्रमण कर जानकारी कर लें, और यह भी सुनिश्चित कर ले कि सभी गाड़ियां बूथों तक पहुंच जानी चाहिए और यह देख ले कि उनके सेक्टर में आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। उसकी सूचना तत्काल एआरओ को दे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने मुख्यालय पर ही रहेगें। यह सुनिश्चित होना चाहिए कि मतदान स्थल पर पेयजल, छाया और शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए।
        बैठक में उप कृषि निदेशक इंद्राज, जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल, जिला दिव्यांगजन अधिकारी कृष्ण कांत राय, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ईवीएम ट्रेनर आदि मौजूद रहे।