Breaking News

बलिया : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिविर का आयोजन

बलिया 09 मार्च 2019 ।। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसीली स्कूल में विधिक साक्षरता एव अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च)को एक शिविर का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण की साचिव पूनम कर्णवाल ने किया ।
कर्णवाल ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी । कहा कि जागरूकता से अधिकारों की रक्षा की जा सकती है । यदि किसी मामले में सुनवाई नही हो रही हो तो आप इसकी जानकारी प्राधिकरण को दे सकती है । इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ।


नारी निकेतन व जिला कारागार का निरीक्षण

बलिया 09 मार्च 2019 ।। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की साचिव पूनम कर्णवाल ने शुक्रवार को नारी निकेतन निधरिया व जिला कारागार का निरीक्षण किया । निरीक्षण में कर्णवाल ने नारी निकेतन के अधिलेखो को निरीक्षण व जिला कारागार में बन्द कैदियों के बारे में जानकारी ली । निरीक्षण में दोनों जगह सब कुछ ठीक मिला ।