बलिया : प्रियंका गांधी पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का एक और अमर्यादित बयान : लंगोट का होता है सम्मान और चुनरी से होता है व्यापार, बलिया से दी चुनाव लड़ने की चुनौती
प्रियंका गांधी पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का एक और अमर्यादित बयान : लंगोट का होता है सम्मान और चुनरी से होता है व्यापार,
बलिया से दी चुनाव लड़ने की चुनौती
शशि कुमार की रिपोर्ट
बलिया 31 जनवरी 2019 ।।
अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को बलिया से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की जनता लंगोटी का सम्मान करती है चुनरी का नहीं ! चुनरी से व्यापार होता है। .. कोई कमाता है और कोई कमवाता है। .. लिहाज़ा चुनरी हारेगी !
कांग्रेस में प्रियंका गांधी की इंट्री के साथ ही बीजेपी नेताओं के शब्दबाण रुकने का नाम नहीं ले रहे !बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को बलिया से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है! भाजपा विधायक का कहना है की पार्टी जहां से भी प्रियंका के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहेगी वो प्रियंका गांधी को हराने के लिए तैयार है ! भाजपा विधायक ने प्रियंका के खिलाफ अपशब्दों का भी जमकर प्रयोग करते हुए कहा कि देश की जनता लगोंटी का सम्मान करती है ना की चुनरी का ! चुनरी हारेगी क्योंकि चुनरी से व्यापार होता है। .. कोई कमाता है और कोई कमवाता है।
भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस राजनीति में अपने फायदे के लिए अपना ओरिजिन तक गांधी की टोपी लगाकर छुपा लेती है ! भाजपा विधायक ने गांधी परिवार को सलाह दी की राहुल गांधी को अपना परिचय राजीव खान का बेटा राहुल खान की तरह और प्रियंका गांधी को अपना परिचय प्रियंका खान या प्रियंका बाड्रा की तरह देना चाहिए !
दरसल भाजपा विधायक ने दो दिन पूर्व ही राहुला गांधी को रावण और प्रियंका गांधी को सूर्पनखा कहा था ! भाजपा विधायक की बेलगाम जुबान पार्टी के लिए रामवाण साबित हो रही है या फिर मुसीबत ये तो बीजेपी ही जानती होगी , पर राजनीति में मर्यादाओं की बात करने वालों की खामोशी और बेलगाम विधायकों पर मेहरबानी 2019 के रण में क्या गुल खिलायेगा ये तो आने वाले वक़्त ही बताएगा !