देवरिया : संविधान के प्रति लोगो मे जागरुकता पैदा करने के लिये निकली जागरूकता रैली
संविधान के प्रति लोगो मे जागरुकता पैदा करने के लिये निकली जागरूकता रैली
कुलदीपक पाठक
देवरिया 18 जनवरी 2019 ।।
सर्वोदय भारत पार्टी की देवरिया इकाई द्वारा संविधान जागरूकता रैली निकालकर समाज में संविधान के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। यह संविधान जागरूकता रैली सुबह 10:00 बजे सुभाष चौक से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर देवरिया खास, सीसी रोड, राघव नगर, राम नाथ देवरिया, नाथ नगर, साकेत नगर, पोस्टमार्टम चौराहा, जलकल रोड से होते हुए पुनः सुभाष चौक पर पहुंच समाप्त हुई। इसके पश्चात वन विभाग के निकट सर्वोदय भारत पार्टी के कार्यालय पर एक सभा हुई। सभा में भोजपुरी के प्रख्यात कवि बादशाह प्रेमी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उन्हें विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुधेश्वर श्रीवास्तव जी ने कहा कि यह पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान पालन को अपना कर्तव्य मानती है। उन्होंने कहा कि सर्वोदय भारत पार्टी का एकमात्र ध्येय यही है कि प्रत्येक दशा में प्रत्येक स्थान पर संविधान का पालन हो जिससे कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रहे। इसी क्रम में आगे कहते हुए लोकसभा प्रभारी श्री आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि आज के राजनीतिक परिवेश में चुनाव की दशा बहुत दयनीय हो गई है चुनाव में जनता का एक तरह से राजनीतिक शोषण हो रहा है। आज के परिदृश्य में चुनाव को एक व्यवसायिक दृष्टिकोण से देख रहे हैं जिससे कि देश के सामाजिक आर्थिक सामरिक नुकसान तो हो ही रहा है साथ ही साथ युवा भी भ्रमित हो रहे हैं। उक्त अवसर पर सर्वोदय भारत पार्टी युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह पार्टी के के पदाधिकारी शैलेश कुमार शर्मा, आलोक कुमार श्रीवास्तव, ऋषि कांत मणि त्रिपाठी, सूरज यादव, मृत्युंजय तिवारी, मनोज सिंह, जितेंद्र यादव, सुधीर जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, अमित जायसवाल, रणविजय गौड़, प्रवीण सिंह सैंथवार, संग्राम यादव, अनूप यादव, राहुल शर्मा, एवं सर्वोदय भारत पार्टी महिला प्रकोष्ठ से रीना सिंह, तीजा देवी, एवं बादशाह प्रेमी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे