Breaking News

देवरिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 50 लाख की अवैध क्रेजी रोमियो शराब के साथ 12 अभियुक्त गिरफ्तार


 
देवरिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी :
 50 लाख की अवैध क्रेजी रोमियो शराब के साथ 12 अभियुक्त गिरफ्तार
कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट
देवरिया 15 जनवरी 2019 ।।प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली विजय नारायण प्रसाद मय हमराह हे0का0 शिव कुमार शर्मा, का0 जाबीर अहमद, का0 संजय कुमार यादव, चालक चन्द्रिका प्रसाद, उ0नि0 श्री शिवबचन सिंह यादव, उ0नि0 श्री राम प्रवेश, उ0नि0 योगेन्द्र यादव, का0 राजीव कुमार, का0 अखिलानन्द, का0 विष्णु सिंह के साथ देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म, तलाश वांछित/वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रुद्रपुर मोड. पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक हरियाणा के नम्बर की अवैध शराब से लदी ट्रक सोनूघाट से महुआनी मार्ग पर स्थित सीमेन्ट गोदाम पर खड़ी है।
मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस बल द्वारा चारों तरफ से घेर कर ट्रक से पेटी उतार रहे आठ व्यक्ति एवं नीचे खड़े दो व्यक्ति एवं चालक व उसके साथ एक व्यक्ति कुल 12 व्यक्तियों को पकड कर नाम पता पूछे जाने पर उनके द्वारा अपना नाम पता 1.सुभाष जायसवाल पुत्र स्व0 राजवंश प्रसाद जायसवाल निवासी भटवलिया आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक के पास थाना कोतवाली जनपद देवरिया स्थाई पता उसरा बाजार थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, 2. तारकेश्वर जायसवाल पुत्र सुभाष जायसवाल निवासी-भटवलिया आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक के पास थाना कोतवाली जनपद देवरिया स्थाई पता उसरा बाजार थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, 3. मुबारक पुत्र मगरा निवासी उदका थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान, 4. सुमित कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी- म0नं0 एफ 73 राजीव नगर बेगमपुर जिला बेगमपुर नई दिल्ली, 5. सुरेन्द्र पाण्डेय पुत्र कमैच्छा पाण्डेय निवासी बतरौली पाण्डेय थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया 6. मोहित तिवारी पुत्र त्रिलोकी तिवारी निवासी-तेघरा थाना भटनी जिला देवरिया 7. विशाल सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी तेघरा थाना भटनी जिला देवरिया 8. पुन्नू सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी तेघरा थाना भटनी जिला देवरिया 9. दिल मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद निवासी शाहपुर थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया 10. हकीम मोहम्मद पुत्र यासीन मोहम्मद निवासी शाहपुर थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया 11. सतीश चैरसिया पुत्र मदन चैरसिया निवासी-सोनरापार थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया, 12. निखिल कुमार पुत्र लालबिहारी निवासी सोनरापार थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया बताया गया। ट्रक से बरामद कुल 1300 पेटी (62400 शीशी) अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेते हुए ट्रक  एक ब्रेजा कार एवं 12 व्यक्तियों उपरोक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। इस गिरोह
का एक अन्य वांछित अभियुक्त ह्रयानन्द पुत्र चन्द्रदेव यादव निवासी सोनूघाट थाना कोतवाली जनपद देवरिया , अभी फरार है ।







गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण थाना कोतवाली उ0नि0 शिवबचन सिंह यादव, उ0नि0 राम प्रवेश , उ0नि0 योगेन्द्र यादव, हे0का0 शिव कुमार शर्मा, का0 जाबीर अहमद, का0 संजय कुमार यादव, का0 राजीव कुमार , का0 अखिलानन्द , का0 विष्णु सिंह थाना कोतवाली जनपद-देवरिया आदि रहे