Breaking News

एक दिवसीय प्राकृतिक खेती जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

 





बलिया।। जिला गंगा समिति बलिया के तत्वाधान में शहर स्थित कृषि भवन के सभागार में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यशाला में जनपद के किसानों को प्राकृतिक खेती के मूल सिद्धांतों के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए यूनिट हेड नॉलेज एंड प्लैनिंग राज्य स्वच्छ गंगा मिशन मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि प्राकृतिक खेती से कम खर्चे में बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है, उन्होंने बताया कि पैदावार बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना होगा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश कीआर्थिक समृद्धि में प्राकृतिक खेती सहायक है। उन्होंने बताया कि परिवार को रूप मुक्त करने के लिए प्राकृतिक खेती आवश्यक है। प्राकृतिक खेती का सीधा संबंध हमारे आजीविका के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। 




कृषि विभाग के उप निदेशक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति खेती से पशुधन के लिए चार के साथ-साथ मौसमी जोखिम से भी संरक्षण प्राप्त होता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मणि शंकर तिवारी आनंद सिंह जयप्रकाश पांडेय, हिमांशु कुमार, सुधीर कुमार पांडेय हरितयन फाउंडेशन से निशांत पटेल अभिषेक चौबे, श्रीवर्धन पाठक दीपक ठाकुर, अजय विक्रम सिंह , राजेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, बलदेव जी गुप्ता, अखिलेश कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन नितेश पाठक, कार्यक्रम के प्रति आभार जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय ने व्यक्त किया।