हल्दी बलिया : उत्तर प्रदेश गौरव से सम्मानित डा.सुनील को दोस्तों ने हृदय से लगाया
उत्तर प्रदेश गौरव से सम्मानित डा.सुनील को दोस्तों ने हृदय से लगाया
आत्मिय लगाव वाले बिछा देते है पलकें ,शरारती आँखों में भी दिखा सहपाठी के लिए आदर व सौहार्द के भाव
मधुसूदन सिंह की रिपोर्ट
हल्दी बलिया 27 दिसम्बर 2018 ।।समाज में अक्सर देखा गया है कि जब कभी अपना ख्याति अर्जित करता है तो सगे दोस्त भी उपलब्धि हासिल करने वाले से ईष्या करने लगते हैं।लेकिन असल आत्मिय लगाव उसी को कहते है,जो यार की राहों में पलकें बिछा दें।ऐसा ही
वाक्या हुआ बादिलपुर गांव में, जब सहपाठी उज्जैन से उत्तर प्रदेश गौरव के सम्मान से सम्मानित होकर घर लौटा तो दोस्तों ने यारी निभाने का मौका दोनों हाथों से भुनाया। बता दे कि विक्रम शिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर का 22वां दीक्षांत समारोह उज्जैन में बीते 14 दिसंबर को सम्पन्न हुआ।जहाँ बाबूबेल निवासी डा.सुनील कुमार ओझा को उत्तरप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था।शनैः-शनैः यह बात समूचे जनपद में फैल गई तो डॉ सुनील कुमार ओझा के दो दशक पुराने मित्रो ने बुधवार को इकट्ठा होकर सर्प्राइज़ व बधाई देने बाबूबेल गांव पहुंच कर सुनील को एकाएक चौंका दिया।अपने सखाओं को अचानक देख डा. सुनील ने आँखों में खुशी के आसूं लिए सबको दिल से लगाया व आलिंगन किया।ऐसा हो भी क्यों नहीं हकीकत में ये सभी इंटरमीडिएट के समय 1995से1997 तक साथ में पढ़े थे।सहपाठियों ने पढ़ाई के दिनों की शरारतें व पुरानी यादों को ताजा कर खूब ठहाके लगाया।नटखट व शरारती आँखों में भी अपने दोस्त के आदर व सौहार्द का भाव था।घर आने वाले सभी मित्र विभिन्न क्षेत्रों में
कार्यरत होते हुए अपने अति व्यस्ततम समय में से आवश्यक क्षण निकाले थे। बहुमूल्य समय निकाल कर रामपुर दीघार निवासी डॉ राजेश कुमार तिवारी ने डॉ सुनील को हृदय से लगाकर विशेष शुभकामना दिया।वहीं धर्मपुरा गांव निवासी फिजियो थेरेपिस्ट डॉ. भूपेश सिंह ने डा. सुनील के इस उपलब्धि पर कोटिशः बधाई दी।इसके अलावा कई सहपाठियों ने गले मिलकर माल्यार्पण कर बधाई दी।अलग- अलग क्षेत्रों के इन फूलों को माला का शक्ल देने में मुख्य भूमिका निभाने वाले मनोज कुँवर को सभी ने खूब सराहा।इस मौके पर ज्ञान शंकर ओझा (मंटू),अजित सिंह (गुड्डू),सिंगेश्वर सिंह,सतेंद्र पांडेय,तूफानी पांडेय,शिशिर उपाध्याय,अभय शंकर ओझा,नीरज तिवारी,अक्षय कुमार पान्डेय आदि रहे।
सात समुन्दर पार से दी बधाई
हल्दी।डा.सुनील को उत्तर प्रदेश गौरव का सम्मान मिलने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए सात समुन्दर पार विदेश में रह रहे सहपाठी पियरौटा निवासी शिशिर उपाध्याय को मिला तो वह भी वीडियो कालिंग के माध्यम से रुबरु होकर बधाई दी।उन दिनों कक्षा में अव्वल रहने वाला छात्र पियरौटा निवासी शिशिर उपाध्याय आज बलिया ही नहीं बल्कि देश का नाम आईटी व टेक्सटाइल्स उद्योग के क्षेत्र में पूरे विश्व में रौशन कर रहा है।




