Breaking News

बलिया : जिलाधिकारी ने अनुमोदित किया बाजारों के बन्दी के दिन , बलिया शहर और सभी सस्ते गले की दुकानें रहेंगी रविवार को बंद



जिलाधिकारी ने अनुमोदन किया बाजारों के बन्दी के दिन
बलिया शहर और सभी सस्ते गले की दुकानें रहेंगी रविवार को बंद
बलिया 27 दिसम्बर 2018 ।।
बलिया जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने नगर निकायों में गत वर्ष की भांति 2019 में भी साप्ताहिक बंदी  के दिवसों का अनुमोदन किया है। उन्होंने बताया की नगर पालिका बलिया क्षेत्र -1  व नगर पालिका बलिया क्षेत्र सस्ते गल्ले की दुकाने चाहे किसी भी संस्था द्वारा चलाई जा रही हो , उनकी रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी ।नगर पालिका क्षेत्र रसड़ा की साप्ताहिक बंदी बृहस्पतिवार को, टाउन एरिया सहतवार ,बांसडीह एवं नोटिफाइड एरिया रेवती क्षेत्र की साप्ताहिक बंदी मंगलवार को ,टाउन एरिया बेल्थरा रोड की साप्ताहिक बंदी सोमवार को ,टाउन एरिया चितबड़ागांव तथा नोटिफाइड एरिया मनियर एवं सिकंदरपुर क्षेत्र की साप्ताहिक बंदी शुक्रवार को रहेगी ।केस प्रसाधन की दुकानों की साप्ताहिक बंदी नगर पालिका बलिया व रसड़ा में शनिवार को रहेगी ।तथा सहतवार, बांसडीह ,रेवती में मंगलवार को ,बेल्थरा रोड में सोमवार को, चितबड़ागांव मनियर,व सिकंदरपुर में सोमवार को रहेगी ।जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट तथा सभी उप जिलामजिस्ट्रेटो को निर्देशित किया है कि वह साप्ताहिक बंदी के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।