Breaking News

दवा व्यापारियों की समस्याओं पर जीएसटी विभाग से हुआ सार्थक व्यापारी संवाद

 





बलिया 22 जुलाई।।आयुक्त, राज्य कर, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आज मिर्ची रेस्टोरेण्ट, स्टेशन टाउन  हॉल रोड, बलिया में दवा एवं सर्जिकल उपकरण व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में उपायुक्त (राज्य कर) के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर, खंड- 2 श्री अनिल गौड़ , डिप्टी कमिश्नर खण्ड- 1 श्री सुजित यादव , डिप्टी कमिश्नर खण्ड-3 श्री बजरंगी यादव, राज्य कर अधिकारी खण्ड -3 श्री सुनिल पटेल, असिस्टेन्ट कमिश्नर खण्ड -2 श्री अनिल कुमार यादव, असिस्टेंट खण्ड -1 श्री विनय दुबे (राज्य कर विभाग के  अधिकारियों ) ने दवा व्यापारियों से विस्तारपूर्वक संवाद किया। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित व्यवहारिक कठिनाइयों, वर्तमान में आ रही विसंगतियों तथा कर प्रणाली के सरलीकरण से जुड़े विभिन्न सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।


अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए प्राप्त सुझावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। बैठक का उद्देश्य विभाग एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। दोनों पक्षों के बीच हुई चर्चा अत्यंत सकारात्मक एवं सार्थक रही।


बैठक में टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  संजय गुप्ता,बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, की ओर से अध्यक्ष आनन्द सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, महामंत्री बब्बन यादव सहित संदीप अग्रवाल , मनोज श्रीवास्तव, संजय दुबे ,कामता प्रसाद, वरुण तिवारी, हिरु अग्रवाल, राजेश सिंह प्रखर गोयल, प्रिन्स जायसवाल, राजेन्द्र राय, लाल बहादुर वर्मा, विरु सिंह,राजेश चौहान, अखिलेश गुप्ता एवं अन्य दवा व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक के अंत में बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित करने की पहल का स्वागत करते हुए इसे व्यापारी हित में एक सराहनीय कदम बताया ,महामंत्री बब्बन यादव ने सभी अधिकारीयों के प्रति आभार प्रकट किया।