Breaking News

देवरिया : सेना में अहीर रेजीमेंट बनाने के लिये यादव सेना ने राष्ट्रपति को भेजा पत्रक


सेना में अहीर रेजीमेंट बनाने के लिये यादव सेना ने राष्ट्रपति को भेजा पत्रक
कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट
देवरिया 27 दिसम्बर 2018 ।। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर यादव सेना देवरिया के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष मनोहर यादव की अगुवाई में  माननीय राष्ट्रपति भारत को 5 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इनकी मुख्य मांगों में समग्र भारत के लगभग 26 करोड़ यादव की मांग को लेकर भारतीय सेना में देश हित के लिए अहिर रेजीमेंट का गठन किया जाए या तो पूरे भारतीय सेना में अलग-अलग रेजीमेंट की जगह सेना का नाम सिर्फ भारतीय सेना ही रखा जाए , प्रत्येक वर्ष 18 नवंबर को रेजांगला शौर्य दिवस मनाने, सभी राज्यों के पाठ्यक्रम में रेजांगला युद्ध की शौर्य गाथा को सम्मिलित किये जाने, देश की सुरक्षा में शहीद हुए सभी सैनिकों के परिवारों को संतोष कारक सहायता दी जाए, पूरे भारत के अहिर समुदाय के जातिगत आंकड़े जारी किए जाएं यादव सेना ने निवेदन करते हुए मांगो को जल्द पूरा करने का निवेदन किया।  वही मांगे ना पूरे होने पर आगामी 4 फरवरी को भारत के 26 करोड़ यादव दिल्ली की ओर कूच कर जाएंगे यह भी आगाह किया गया है ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से यादव सेना के जिला अध्यक्ष मनोहर यादव, हरिकेश यादव, अखिलेश यादव, अशोक यादव, शैलेश यादव, सीताराम यादव, राजन यादव, सुनील कुमार यादव, जितेंद्र यादव (चुन्नु), संदीप यादव, पवन यादव, सोनू यादव आदि यादव सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।