Breaking News

देवरिया में सीएम के स्वागत में लगे पोस्टरों से अटल जी व आडवाणी जी के फोटो गायब होने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता ने कसा तंज : भाजपा में अब बुजुर्गों का सम्मान नही


 कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट
देवरिया 26 दिसम्बर 2018 ।। मेडिकल कॉलेज कालेज का शिलान्यास करने आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी के स्वागत में पूरा शहर में भगवा झण्डी व बड़े-बडे होर्डिंग बैनर लगाये गये । खास बात यह देखनें को मिली कि इन होर्डिगो में कहीं भी पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मनित मा0 अटल बिहारी वाजपेयी एवं लालकृष्ण आडवाणी को जगह नहीं दी गयी है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सलेमपुर विधान सभा अध्यक्ष ने कही उन्होंने कहा कि क्या भाजपा 2019 के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  व लालकृष्ण आडवाणी को पोस्टर व बैनर से बाहर करेगी या केवल अटल जी को फिर किसी न किसी रूप में चुनावी मैदान में इस्तेमाल करेगी। भारतीय जनता पार्टी में बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं है।
श्री यादव  नें कहा कि एक तरफ मा. अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों को पूरे देश प्रदेश में घुमाकर जनता की भावनाओं को भुनाने का काम किया गया अब आनें वाले 2019 में यह देखना है क्या चुनाव के दौरान पोस्टरों में  व बैनर  में जगह मिलेगी या उन्हे बाहर कर चुनाव के मैदान में भाजपा उतरेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी व कथनी में अंतर है वह कहती कुछ और करती कुछ और समय को देखते हुए केवल जय श्रीराम को भुनाने में जुट जाती है।