Breaking News

बलिया जिला पंचायत द्वारा इ टेंडरिंग में लूट की साजिश भाग 4 : चचाया में बनी सड़क पर ई टेंडर के द्वारा घोटाला करने की नीयत से लगभग 36 लाख की लूट का कर रहा हूँ खुलासा , अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट



नगरा बलिया 26 दिसम्बर 2018 ।।जिला पंचायत के ई टेंडर में भी बड़े पैमाने पर धांधली करने की तैयारी कर ली गई है।टेंडरों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जिला पंचायत भ्रष्टाचार का अथाह सागर हो गयी है।जिसमे लूट करके ठीकेदार, कर्मचारी व अधिकारी जनपद का विकास कम अपना और सिर्फ अपना विकास ज्यादे किये है । सरकार चाहे किसी भी दल की हों,वह बलिया की जिला पंचायत में होने वाली लूट पर अंकुश लगाने में असफल रही है।वर्तमान सरकार में चहुँओर जिला पंचायत में लूट ही लूट नजर आ रही है।जिला पंचायत के ई टेंडर में विकास खण्ड नगरा क्षेत्र के चचया गांव में ई टेंडर के क्रमांक 20 पर कार्ययोजना नगरा भीमपुरा पीडब्लूडी मार्ग ग्राम सभा चचया सम्पर्क मार्ग पर सीसी रोड का कार्य लागत 35.40 लाख दर्शाया गया है।जबकि गांव में पहले से पीडब्लूडी मार्ग से सम्पर्क मार्ग पर सीसी रोड बना हुआ है।पुनः जिला पंचायत द्वारा दुबारा निविदा निकाल कर लूटपाट करने की नियत है।चचया गांव जाने वाले एक सीसी रोड पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की घोषणा पर पूर्व एमएलसी स्व वंशबहादुर सिंह निर्माण कराए थे जबकि दूसरे सम्पर्क मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण जिलापंचायत द्वारा ही कराया गया था।अब अपने ही कराए गए पूर्व के निर्माण के नाम पर ही एकबार फिर से बिना काम कराये ही जिला पंचायत लाखो रुपए बन्दरबांट करने की फिराक में है।किसान नेता

लालबहादुर चौधरी ने बताया कि चचया ग्रामसभा के दोनों सम्पर्क मार्ग का निर्माण डेढ़ दशक पूर्व ही पूर्व एमएलसी स्व वंशबहादुर सिंह के प्रयास से कराया गया था ,जिला पंचायत की नीयत साफ नही है।

निविदाओं में लूट की खबरों के प्रकाशित होने से जिला पंचायत सदस्यों में आक्रोश , अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी
बलिया 26 दिसम्बर 2018 ।। 
 जिला पंचायत बलिया द्वारा निकाली गई निविदाओं और ई निविदाओं में पहले से ही हुए कार्यो के नाम पर पुनः निविदायें निकालने और मीडिया के माध्यम से जनजन तक इस लूट की खबर पहुंचने के बाद सदस्यों में आक्रोश दिख रहा है । नाराज सदस्यों का एक समूह जिलाधिकारी बलिया से मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस देने वाले है । इन सदस्यों का आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष , अपने कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से असफल है । वही जिला पंचायत में भ्रष्टाचार को अथाह बनाने के लिये अपर मुख्याधिकारी रमेश सिंह का बहुत बड़ा योगदान है ।