Breaking News

देवरिया में मंच से मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा : देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज के नाम से जाना जाएगा मेडिकल कालेज

मंच से मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा :   देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज के नाम से जाना जाएगा मेडिकल कालेज 
1947 से 2014 तक प्रदेश में सिर्फ 13 मेडिकल कालेज खुले , 
मोदी सरकार के बनते ही 2016 से 2018 के मध्य मात्र दो साल में 15 का निर्माण कार्य शुरू
कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट








देवरिया 26 दिसम्बर 2018 ।।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देवरिया का एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज देवराहा बाबा के नाम से जाना जाएगा। दो वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करके 2021 से यहां शैक्षणिक सत्र भी चालू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 207 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के अलावा 251 करोड़ की 576 अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास व लोकार्पण किया।
लगभग 30 मिनट के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाते रहे। उन्होंने कहा कि 1947 से 2014 तक उत्तर प्रदेश में मात्र 13 मेडिकल कॉलेज खुले, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पिछले दो साल में प्रदेश में 15 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण शुरू हो चुका है। सरकार की कोशिश है कि प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज जरूर खुले। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने नारे तो बहुत दिए लेकिन वास्तविकता क्या थी यह किसी से छिपा नही है। भाजपा की सरकार जाति-मजहब का भेदभाव किए बिना दलितों, वचिंतो, शोषितों और निराश्रितों  के हित में काम कर रही है। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान भारत योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश के 1 करोड़ 18 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। जो छूट गए हैं जल्द ही उन्हें भी इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रत्येक मुशहर व वनटांगिया परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की बात भी कही। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सदर सांसद कलराज मिश्र, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, चिकित्सा शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा राज्यमंत्री आशुतोष टंडन, बेसिक शिक्षा बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल और राज्यमंत्री पशुधन एवं मत्स्य जयप्रकाश निषाद के साथ ही देवरिया के सभी भाजपा विधायक व जिला अध्यक्ष देवरिया जिला अध्यक्ष कुशीनगर भी मौजूद रहे।

गौ संरक्षण के लिए बड़ी योजना लागू करेगी सरकार
उन्होने बीजेपी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सूबे के मुखिया देवरिया आने से पहले गोरखपुर में गौ संरक्षण के बारे में एक मीटिंग चल रही थी मुझे जानकारी नहीं थी कि यहां इतनी ज्यादा भीड़ है और लोग इंतजार कर रहे हैं नहीं तो मैं और पहले ही यहां पहुंच जाता और वह मीटिंग बाद में भी हो जाती उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार जल्द ही गोहत्या पर रोक और किसानों की फसल के संरक्षण की दिशा में एक बड़ी योजना लागू करेगी। प्रदेश में इस गो संरक्षण योजना के तहत गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। सरकार की इस योजना के लिए 17 नगर निगमो और 60 नगरपालिकाओं में गोशाला निर्माण का धन स्वीकृत कर दिया गया है। वहीं आयुष्मान योजना के बारे में बड़ा ऐलान करते हुए सीएम ने कहा कि जल्द ही इस योजना में 2011 की जनगणना से वंचित लोगों को भी जोड़ा जाएगा।

सीएम की नजर से बचाने के लिये प्राथमिक विद्यालय के जर्जर गेट को पोस्टरों से छुपाया
 सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान जहां पूरे जनपद में साफ सफाई और जगह-जगह रंग रोगन लगाए गए लेकिन जीआईसी गेट के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालयों को पोस्टरों से ढक दिया गया कहीं सीएम योगी की नजर इस प्राथमिक विद्यालय पर ना पड़ जाए जो जर्जर अवस्था में दिखाई दे रहा था आपको बता दें श्री राजेंद्र प्राथमिक विद्यालय , राजकीय इंटर कॉलेज गेट के ठीक सामने ही पड़ता है सीएम की नजर कहीं इस जर्जर प्राथमिक विद्यालय पर ना पड़ जाए जिसको लेकर भाजपा के कुछ नेताओं ने वहां होडिंग और बैनर लगवा दिए लेकिन तस्वीर से साफ जाहिर होता है कि अगर इस प्राथमिक विद्यालय पर नजर पढ़ती तो सीएम साहब जरूर नाराज होते और उसके बाद जो होता वह जगजाहिर हो जाता । गौर करने वाली बात यह है कि जिले के आला अधिकारी जीआईसी ग्राउंड में सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 1 हफ्ते से लगातार दौड़ा कर रहे थे और इस प्राथमिक विद्यालय पर किसी भी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी। इससे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या अधिकारियों की नजर उस वक्त काम करती है जब सरकार का कोई बड़ा नेता या अधिकारी देवरिया जनपद में आने को होता है