Breaking News

बेल्थरा रोड बलिया : सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच नोडल अधिकारी ने सुनी फरियादें, पिछले समाधान दिवस के लंबित मामलों पर जताई नाराजगी , दिया तत्काल समाधान करने का निर्देश , पूर्ति निरीक्षक और माल बाबू दोनो दिया चेतावनी लेटर देने के निर्देश




सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच नोडल अधिकारी ने सुनी फरियादें
पिछले समाधान दिवस के लंबित मामलों पर जताई नाराजगी , दिया तत्काल समाधान करने का निर्देश
  पूर्ति निरीक्षक  और माल बाबू दोनो दिया चेतावनी  लेटर देने के निर्देश
समाधान दिवस  के रजिस्टर  का गोसवारा न बनाये जाने पर  माल बाबू अजय कुमार  को चेतावनी  लेटर जारी
बेल्थरा रोड बलिया 4 दिसंबर 2018 ।। अध्यक्ष  एवं प्रशासक ग्रेडर शारदा सहायक समादेश व जनपद बलिया  के नोडल अधिकारी सन्तोष कुमार  राय ने जिला /तहसील /स्तरीय अधिकारियों  व कर्मचारियों को  स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह  तहसील दिवस में  आने वाले मामलों का निस्तारण त्वरित गति से  करे।  कहा कि निस्तारण  समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए।  नोडल अधिकारी  आज बेल्थरा रोड तहसील मे आयोजित  सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे।  फरियादियो से सीधे रू-ब-रू  होते हुये उन्होने उनकी  समस्याएं  सुनी व मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को  बुलाकर  समस्या  निस्तारण  के निर्देश दिए।   कई मामलों में  उन्होने  वहीं से मौके पर तमाम अधिकारियों को  भेजा और कहा कि आज ही निस्तारण  कर अवगत करायें।  थानाध्यक्ष  भीमपुरा व उभांव को निर्देश दिए कि वह  डिस्पोजल करके कल बताये।  कई मामलों में  उन्होने निस्तारण  की समय सीमा  निर्धारित  करते हुये निर्देश  दिए कि  निर्धारित तिथि  तक निस्तारण कर अवगत  करायें।     एक मामले मे पूर्ति निरीक्षक  को तत्काल  वही से मौके पर भेजा और कहा कि आज ही निस्तारण कर अवगत कराये ।                                    
    पिछले  सम्पूर्ण समाधान दिवस के  मामलों कि की समीक्षा 
 पिछले तहसील  दिवस के लम्बित  प्रकरण के सम्बन्ध मे  सम्बन्धित  अधिकारियों  के प्रति नाराजगी जाहिर की और कहा लम्बित  मामले  तत्काल  निस्तारण  करें।    20 नवम्बर के सम्पूर्ण  समाधान दिवस  के प्रकरण का निस्तारण  न करने पर उन्होने कडी़ नाराजगी  जाहिर  करते हुये पूर्ति निरीक्षक  को चेतावनी  लेटर देने के निर्देश दिए।  पूर्ति निरीक्षक  की डेली डायरी भी मेन्टेन नहीं  पायी गयी। सम्पूर्ण  समाधान दिवस  के रजिस्टर  का गोसवारा न बनाये जाने पर उन्होने  माल बाबू अजय कुमार  को चेतावनी  लेटर जारी  करने के निर्देश दिए। खण्ड विकास अधिकारी  नगर का भी एक प्रकरण लम्बित  पाया गया।  नाली सम्बन्धी  एक विवाद मे खण्ड विकास अधिकारी   सियर को तत्काल  मौके पर भेजते हुए कहा कि  आज ही निस्तारण कर अवगत  करायें। मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह , उप जिला अधिकारी बेल्थरा रोड विपिन कुमार जैन ने भी संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी ।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी  शशिमौलि मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।