Breaking News

नगरा(बलिया) : लगभग 50 क्विंटल का अजगर मिलने से हड़कम्प , बमुश्किल बोरे में हुआ कैद

लगभग 50 क्विंटल का अजगर मिलने से हड़कम्प , बमुश्किल बोरे में हुआ कैद 
दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट




नगरा ( बलिया) 14 दिसम्बर 2018 : नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर डूमाडाड के समीप लबे सड़क एक माद मे 50 क्विंटल वजन का अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए उमड़ी भीड को नियंत्रित करने में पुलिस को पसीने छूट गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय ने वनविभाग को सूचित किया। वनविभाग के पहुंचने से पूर्व पशुचिकित्सालय नगरा के फार्मेसिस्ट प्रभात कुमार सिंह ने दिलेरी दिखाते हुए अजगर को पकड़ कर बोरे मे बंद कर दिया। गांव को दो किशोर सुजीत व सुनील बिल मे अजगर को देख कर शोर मचाना शुरु किया। देखते ही देखते हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। अजगर को मांद से बाहर निकालना मुश्किल सा लग रहा था इसी बीच प्रभात कुमार सिंह मंटू ने उसके मुंह को पकड़ कर बोरे मे कैद कर दिया। ग्रामीणों की माने तो उक्त अजगर काफी दिनो से यहां रह रहा था। कभी कभी बाहर घूमते हुए उसे देखा गया था। एसओ नगरा ने बताया कि पकड़े गए अजगर को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
फोटो - पकडे जाने के बाद बोरे मे कैद अजगर।