सिकंदरपुर बलिया : गंगोत्री इंटर कालेज में रही बाल दिवस की धूम
गंगोत्री इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
अरविन्द पांडेय
सिकंदरपुर बलिया 14 नवम्बर 2018 ।।
सिकंदरपुर स्थानीय गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्जित कर किया गया ।तत्पश्चात कार्यक्रम में मौजूद अध्यापकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को उनके जीवन से सीख लेने की सलाह दिया ।वहीं छात्र छात्राओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन कृतियों से सीख लेने का संकल्प लिया।
बाल दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर विस्तृत चर्चा कर उन्हें बच्चों के प्रिय तथा महान व्यक्तित्व के धनी बताया गया। वक्ताओं ने चर्चा करते हुए बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे जिसके कारण बच्चे उनको चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे।
अंत में विद्यालय के द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक डॉo नरेंद्र प्रसाद प्रधानाचार्य राजेश गुप्त,शौकत अली, दिलीप तिवारी, संतोष शर्मा ,घनश्याम प्रसाद, अमृत कांत सिंह, यादवेंद्र यादव, हेमंत राय ,कविंद्र वर्मा, मदन गुप्त , ओमप्रकाश वर्मा, तेज प्रकाश , त्रिलोकी नाथ पांडेय, अभिजीत गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद थे।