Breaking News

सिकंदरपुर बलिया : छत से गिरकर युवती हुई घायल , गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज



छत से गिरकर युवती हुई घायल , गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
सिकन्दरपुर(बलिया)9नवम्बर 2018 ।।थाना क्षेत्र के चकिया(चक कलन्दर)गांव में गुरुवार को छत से गिर कर 20 वर्षीय युवती गम्भीर रूप से घायल हो गई।उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
चकिया गांव निवासी बीरेंद्र यादव की पुत्री रंजन यादव शाम को सूखने के लिए मकान के  छत पर फैलाये गए गेहूं को नीचे उतार रही थी।उसी दौरान असन्तुलित हो कर वह  छत से नीचे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गई।उसके छत से गिरते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।पड़ोसियों की सहायतासे परिवार वाले रंजन को इलाज हेतु  तत्काल स्थानीय सी.एच. सी.लाये।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।