Breaking News

गोरखपुर : शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित
अमित कुमार की रिपोर्ट


गोरखपुर 21 अक्टूबर 2018 ।।गोरखपुर रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर के परेड ग्राउण्ड स्थित पुलिस स्मृति स्थल पर वीर शहीद पुलिस जनों की स्मृति में श्रद्धान्जलि अर्पित किया गया 1-आरक्षी 892381036 रामभजन निवासी ग्राम जिन्दापुर पोस्ट- जंगल कौडिया,थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर की जनपद बस्ती में नियुक्ति के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी, इनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीरा देवी को व 2 - आरक्षी 932050047 रामअचल निवासी ग्राम हरिहर भक्सा पोस्ट- बासगाँव, थाना - बासगाँव जनपद गोरखपुर की जनपद सिद्धार्थनगर में नियुक्ति के दौरान  26/ 5/ 18 को मृत्यु हो गयी थी, इनकी धर्मपत्नी श्रीमती शुभद्रा देवी को व 3- आरक्षी 972520357 चन्द्रभूषण चौहान निवासी ग्राम प्रतापपुर पोस्ट- सिहोरवा, थाना-चिलुआताल जनपद गोरखपुर की जनपद सिद्धार्थनगर में नियुक्ति के दौरान  30/4/18 को मृत्यु हो गयी थी, इनकी धर्मपत्नी श्रीमती शशीकला को  दावा शेरपा अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन  के कर कमलों द्वारा रू पांच- पांच हजार नकद व शाल देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर  जयनरायन सिंह पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र  एवं  शलभ माथुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रोहित सिंह सजवान पुलिस अधीक्षक  उत्तरी  रोहन प्रमोद बोत्रे सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी लाइन   एवं  उमेश कुमार दुबे प्रतिसार निरीक्षक  तथा  पुलिस/पीएसी/पीटीएस/जीआरपी के राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी/ कर्मचारी गण द्वारा शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्राद्वान्जली दिया गया।