Home
/
Unlabelled
/
IND vs ENG, 2nd Test, 5 th Day : लॉर्ड्स के दंगल को ड्रा कराना भी भारतीय टीम के लिये जीत से कम नही , पर काम दिख रहा मुश्किल !
IND vs ENG, 2nd Test, 5 th Day : लॉर्ड्स के दंगल को ड्रा कराना भी भारतीय टीम के लिये जीत से कम नही , पर काम दिख रहा मुश्किल !
क्या लॉर्ड्स टेस्ट बचा पाएगी भारतीय टीम

- लॉर्ड्स लंदन 12 अगस्त 2018 ।।
लॉर्ड्स टेस्ट में आज पांचवे और अंतिम तीन भारतीय बल्लेबाजी की अग्नि परीक्षा होगी । अगर इस अग्निपरीक्षा में भारतीय बल्लेबाजी सफल हो गयी तो यह टेस्ट ड्रा हो सकता है , अन्यथा एक और शर्मनाक हार सामने दिख रही है । बता दे कि लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 357/6 का स्कोर बना लिया है । यानि उसने जॉनी बेयरस्टो 93 रन और क्रिस वोक्स के नाबाद शतक (120 रन) के दम पर 250 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है. इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 43.3 ओवर में 189 रन की साझेदारी हुई. सच कहा जाए तो इस जोड़ी के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आ रहे थे. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन, हार्दिक पंड्या ने दो और एक विकेट ईशांत शर्मा ने लिया ।
आपका बता दें कि भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 35.2 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई. भारत के लिए आर अश्विन ने 29, विराट कोहली ने 23 और अजिंक्य रहाणे ने 18 रन बनाए. जबकि इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने सबसे अधिक पांच विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा क्रिस वोक्स ने दो तो स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम कुरन ने एक-एक सफलता हासिल की. जबकि चेतेश्वर पुजारा रन आउट हुए थे ।

बहरहाल, लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम इंग्लैंड को कितनी देर में आउट करती है या फिर इंग्लैंड कब पारी घोषित करता है, यह देखने वाली बात होगी. वैसे देखा जाए तो भारतीय टीम पर दबाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है ।
टीम :
इंग्लैंड : जो रूट(कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम करन, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल राशिद और क्रिस वोक्स ।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और ईशांत शर्मा ।
IND vs ENG, 2nd Test, 5 th Day : लॉर्ड्स के दंगल को ड्रा कराना भी भारतीय टीम के लिये जीत से कम नही , पर काम दिख रहा मुश्किल !
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
August 12, 2018
Rating: 5