मिर्जापुर : दस हजार का ईनामी अमृतलाल पासी गिरफ्तार
मिर्जापुर 10 अगस्त 2018 ।।कई चोरियों को अन्जाम देने वाले वांछित अभियुक्त अमृत लाल पासी को पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी व क्षेत्राधिकारी नगर संजय सिंह के नेतृत्व मे गिरफ्तार किया गया। गैंगेस्टर एक्ट मे निरुध्द कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
प्रेसवार्ता मे क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि इस अभियुक्त की तलाश काफी दिनों से की जा रही थी पुलिस की नजरों से बचकर रह रहा था जिसकी सूचना कुछ लोगों द्वारा मिली तब हमने इसके पिता मिठाई लाल निवासी महुवरिया को देहात से गहन पूछताछ किया जिसमें पता चला कि यह घर मे ही छिपा है जिसमें तुरंत गिरफ्तारी को अंतिम स्वरूप दिया गया। यह अपराधी अपने निजी व भौतिक लाभ के लिए स्वयं व गुट बनाकर कई लूट और चोरी की वारदातों मे शामिल रहा है।


