जौनपुर में फर्जी महिला संरक्षण गृह को प्रशासन ने कराया बंद
- 10 अगस्त 2018 ।।
देवरिया कांड की खबरें लगातार निजी चैनलो और समाचार पत्रों द्वारा अभियान के रूप में खबरों को प्रकाशित करने/ चलाने के बाद हरकत में आये प्रशासन ने जौनपुर में फर्जी महिला संरक्षण गृह को शुक्रवार को बंद करा दिया । खबर दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने संस्था पर बंद करने का बकायादा नोटिस चस्पा किया है देवरिया कांड के बाद सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को सभी आश्रय गृहों की जांच करने का आदेश दिया था. जांच पड़ताल के दौरान मौके पर संचालक की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने का प्रमाण पत्र नहीं दिखाए जाने पर प्रशासन ने गृह को बंद करने को कहा ।
चन्द्रा शिक्षण संस्थान में महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा था. संस्थान में 30 महिलाओं को आश्रय देकर रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी. इस गृह में अनेक महिलाएं कई वर्षों से गुजर-बसर करती चली आ रही हैं ।
जांच के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को फर्जी महिला संरक्षण गृह को बंद करवा दिया. प्रशासन ने संस्था पर बंद करने की सूचना चस्पा की है. इस मामले में डीएम ने जांच में मानक के अनुसार संस्था चलाने का कागजात नहीं दिखाए जाने पर उसे बंद करने का आदेश दिया था ।
जौनपुर में फर्जी महिला संरक्षण गृह को प्रशासन ने कराया बंद
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
August 10, 2018
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
August 10, 2018
Rating: 5

