एक लाख से ज्यादे व्यूअर्स होने पर बलिया एक्सप्रेस की तरफ से हार्दिक शुभकामनाये
बलिया 9 अगस्त 2018 ।।
सभी सम्मानित व्यूअर्स को सादर नमन वंदन
आप सभी को सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि मात्र 62 दिनों में बलिया एक्सप्रेस ने एक लाख लोगों के दिलो में अपनी जगह बनाने में सफलता पायी है । मेरा मानना है कि यह सफलता आप सबकी है क्योकि बिन आप सबके सहयोग यह असंभव था । इतने कम दिनों में बलिया एक्सप्रेस ने देश ही नही विदेशों में लगभग 12 देशों में पसंद किया जा रहा है जो मुझे लगता है बलिया की बागी धरती की देन है । कितना सौभाग्यशाली आज का दिन है , एक भगवान शिव की प्रिय शिवरात्रि , दूजा पूरे देश मे आजादी के पहले ही आजादी के स्वाद को चखने वाले बलिया में अगस्त क्रांति का वह पहला दिन है जिस दिन से शुरू हुआ आंदोलन 19 अगस्त को बलिया को आजाद कराके ही दम लिया था, ऐसे शुभ दिन को बलिया एक्सप्रेस ने एक लाख पाठकों की संख्या को पार किया । यह बलिया का सौभाग्यशाली दिन है जिस दिन श्री हरिवंश जी राज्य सभा के उप सभापति चुने गये । पत्रकारिता से राजनीति के उच्चतम सोपान तक पहुंचने वाले बलिया के लाल हरिवंश जी को बलिया एक्सप्रेस नमन वंदन करता है ।
आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि आगे भी बलिया एक्सप्रेस अपने बग़ीपन वाले तेवरों के साथ खबरों को पहुंचाता रहेगा ।
सभी को बलिया एक्सप्रेस टीम की तरफ से एकबार फिर नमन वंदन
आप सबका प्रतिनिधि
मधुसूदन सिंह , संपादक