Breaking News

मनियर(बलिया)के एलासगढ़ में डकैतों ने तांडव मचाकर की लूटपाट

संतोष शर्मा की रिपोर्ट
मनियर, बलिया 9 अगस्त 2018 ।। थाना क्षेत्र के एल


एलासगढ़ में बुधवार की रात आधा दर्जन नकाबपोश असलहाधारी डकैतों द्वारा नाव से दीनानाथ तुरहा के घर पर धावा बोल कर परिजनों को मारपीट कर आतंकित करने के बाद घर में रखे गहने व महिलाओं के शरीर से गहने उतरवा कर लें जाने की खबर है।  सूचना के बाद लबालब भरे पानी के कारण मौके पर पुलिस पहुंचने में नाकाम रहीं। गुरुवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है ।लेकिन लोगो की माने तो इलाकाई पुलिस छानबीन में घटना को दूसरा मोड़ देने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार एलासगढ़ निवासी दीनानाथ तुरहा का परिवार बुधवार को खाना खाने के बाद सो गए रात करीब 11:00 बजे 5 से 6 की संख्या में मुंह बंद असलहाधारी बदमाशों ने पीड़ित के घर नाव के सहारे धावा बोल दिया। हौसला बुलन्द बदमाशों की आहट पाकर परिजन जब तक जगे ,तब तक बदमाशों द्वारा दरवाजे पर सोये दीनानाथ व भोला पर असलहा सटाकर और बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसके बाद डकैतों ने पहले मोबाइल छीनी,  फिर क्या घर में रखें कीमती गहने बर्तन समेट लिए वहीं महिलाओं व युवतियों  से बत्तमीजी करते हुए शरीर से गहने भी उतरवा दिए  जो उतारने में आनाकानी की उसके गहने जबरजस्ती झपटते हुए नोच लिये । डकैतों द्वारा घंटों ताडव मचा कर घर के एक एक कीमती सामानों को लूटा गया। जाते जाते धमकियां भी दी कि पुलिस को सूचना दी तो  दोबारा आने पर जान से मारेगे।डकैत आराम से नाव सवार होकर वापस चले गए। पीड़ितों ने दूसरे के मोबाइल से रात को ही पुलिस को सूचना दी लेकिन रास्ते में पानी होने के कारण पुलिस मौके पर पहुचने में नाकाम रही व बैरंग वापस चली आयी।पिडीत अभी भी दहशत में है।अास पास के लोगो ने बताया कि बादमाशो के दहशत से पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं पडी। गुरुवार की सुबह पिडीत ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई  पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने घटना को खारिज करते हुए कहा कि जांच में पता चला कि कोई इनजन लाद कर ले जा रहा कि पिडीत ने टार्च लगा दी जिससे मारपीट हुई है थाना क्षेत्र के एलास गढ़ में बुधवार की रात आधा दर्जन मुहबन्द असलहाधारी डकैतों ने नाव से दीनानाथ तुरहा के घर पर धावा बोल परिजनों को मारपीट कर आतंकित कर घर में रखे गहने व महिलाओं के शरीर से गहने उतरवा कर लें जाने की खबर है।  सूचना के बाद लबालब भरे पानी के कारण मौके पर पुलिस पहुंचने में नाकाम रहीं। गुरुवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है ।तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में घटना को दूसरा मोड़ देने में जुटी बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एलासगढ़ निवासी दीनानाथ तुरहा का परिवार बुधवार को खाना खाने के बाद सो गये थे । रात करीब 11:00 बजे 5 से 6 की संख्या में मुंह बंद असलहाधारी बदमाशों ने पीड़ित के घर नाव के सहारे पहुंच कर धावा बोल दिया। हौसला बुलन्द बदमाशों की आहट पाकर परिजन जब तक जगे, तब तक बदमाशों ने दरवाजे पर सोये दीनानाथ व भोला पर असलहा सटाने के बाद बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिये। पहले मोबाइल छीनी , फिर क्या घर में रखें कीमती गहने, बर्तन समेट लिए, वहीं महिलाओं व युवतियों  से बत्तमीजी करते हुए शरीर से गहने भी उतरवा लिये,  जो उतारने में आनाकानी की, उसके गहने जबरजस्ती झपटते हुए खुद ही नोच लिये । घंटों तांडव मचाया। जाते जाते धमकियां दी कि पुलिस को सूचना दी तो  दोबारा आने पर जान से मारेगे।डकैतों  आराम से नाव पर सवार होकर वापस चले गए। पीड़ितों ने दूसरे के मोबाइल से रात को ही पुलिस को सूचना दी लेकिन रास्ते में पानी होने के कारण पुलिस मौके पर पहुचने में नाकाम रही व बैरंग वापस चली आयी। पीड़ित अभी भी दहशत में है।अास पास के लोगो ने बताया कि बादमाशो के दहशत से पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं पड़ी। गुरुवार की सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई । पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने घटना को ही खारिज करते हुए कहा कि जांच में पता चला है कि कोई इंजन लाद कर ले जा रहा था ,पीड़ित ने टार्च जला दी जिससे मारपीट हुई है । अब सोचने वाली बात यह है कि मध्यरात्रि में नाव से इंजन कौन ले जा रहा था? क्या इंजन चोरी का था ? थानाध्यक्ष महोदय को यह बताने वाला सूत्र यह भी जानता होगा कि मध्यरात्रि को कौन लोग नाव से इंजन लेकर जा रहे थे जिनके ऊपर टार्च जला देने से इतनी बड़ी बारदात कर गुजरे । साहब का यह बयान ही इस केस के बन्द पर्दे खोलने की चाभी हो सकता है ।