Breaking News

सुखद : शीघ्र ही ओडीएफ जनपदों की सूची में शामिल होगा बलिया

बलिया 11 अगस्त 2018 ।। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश के ओडीएफ घोषित जिले की श्रेणी में शीघ्र ही बलिया का नाम भी शामिल हो जायेगा । इसके लिए जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व पंचायती राज विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहा है । जिसमें अभी तक बलिया में लगभग 84 प्रतिशत एमआईएस (MIS) हो चुका है और आवंटित शौचालयों का निर्माण कार्य भी तेजी से हो रहा है  ताकि पूरे बलिया जनपद को 30 सितम्बर से पहले खुलें में शौच मुक्त घोषित किया जा सके। उक्त बातें शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) बलिया के डीपीसी शैलेस ओझा एवं ब्लाक कोआर्डिनेटर सुशील कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से मीडिया को बताया । कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2018 के अन्तर्गत जिले के सभी लोग SSG- 2018 एप्प डाउनलोड करते हुए प्रतिदिन उक्त एप्प पर फीडबैक भरें इससे आपके जनपद को श्रेष्ठ  रैंकिंग मिलने में सुविधा होगी। उन्होंने समस्त ग्राम प्रधानों एवं सचिवों से अपील किया कि प्रत्येक ग्राम में  वाल पेंटिंग कराये। सामूहिक स्थलों पर ठोस कूड़ें के निपटान हेतु ड्रम काटकर प्रयोग में लाया जाय एवं आश्यकतानुसार सोख्ते गड्ढें का निर्माण कराया जाय तथा सार्वजनिक स्थानों पर जहाँ शौचालय नहीं है आवश्यकतानुसार जन समूह के लिए शौचालय का निर्माण कराया  जाय।