Breaking News

बलिया : सिकन्दरपुर पुलिस ने 5 लोगो को अश्लील सीडी ,लैपटॉप के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट-गोपाल प्रसाद गुप्ता
सिकन्दरपुर (बलिया)11 अगस्त 2018 ।। 

सिकंदरपुर पुलिस ने नगर के कई मोबाईल डाउनलोडिंग सेंटरों पर शुक्रवार को छापा मारकर उनके पास से अश्लील वीडियो की CD लैपटॉप व कई उपकरण बरामद किए थे।

इस मामले में सिकंदरपुर पुलिस ने शनिवार को पांचो अभियुक्त इंद्रजीत कुमार पुत्र संजय प्रसाद निवासी चकखान थाना सिकंदरपुर, दिनेश गुप्ता पुत्र कन्हैया प्रसाद निवासी जल्पा स्थान थाना सिकंदरपुर, पिन्टू पासवान पुत्र रामचंद्र प्रसाद निवासी सिवानकला थाना सिकंदरपुर, मिथिलेश पुत्र दीनानाथ निवासी सिवानकला थाना सिकंदरपुर, मन्नू कुमार चौहान पुत्र शिवशंकर निवासी मोहल्ला भीखपूरा सिकंदरपुर को विभिन्न धाराओं  के तहत  उनका चालान कर जेल भेज दिया।

बताते चलें कि कुछ दिनों से थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी व चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय को मुखबिरों से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि नगर के कुछ मोबाइल डाउनलोडिंग सेंटर मोबाइल में अश्लील फिल्में भरने का काम कर रहे हैं जिसके तहत पुलिस ने अपनी यह कार्यवाही की पुलिस की यह कार्यवाही पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है स्थानीय लोग सिकन्दरपुर पुलिस की इस कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।