Breaking News

बलिया : चोरो ने लगातार 5 वे दिन चोरी करके खोली भीमपुरा पुलिस की पुलिसिंग की पोल



बृजेश सिंह की रिपोर्ट
भीमपुरा (बलिया) 11अगस्त 2018 ।।
बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र में चोरो ने पुलिसिंग को धत्ता बताते हुए लगातार पांचवे दिन चोरी करके कड़ी चुनौती पेश करके पुलिस अधीक्षक बलिया को भी चिंतित करने का काम किया है ।अब देखना है लगातार हो रही चोरियों को रोकने में पुलिस अधीक्षक कौन सा रुख अपनाती है । बता दे कि
चोरों ने भीमपुरा थाना क्षेत्र में पांचवे दिन भी चौका मारकर लगातार चोरी होने का रिकार्ड कायम रखा। शुक्रवार को चोरों ने 2 गांवों के अलग अलग चार घरों को खंगाल डाला। इन चार घरों से 49 हजार रुपये नकद तीन मोबाइल सहित 10 थान गहने उड़ा ले गए।  सन्डे हो या मण्डे रोज खाएं अंडे की तर्ज पर चोरों ने भी चोरी का रिकार्ड तोड़ते हुए इस सप्ताह के पांचों दिन चोरी करके थाना क्षेत्र में दहशत बना दिया है। गुरुवार को भी चोरों ने थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव में एक परिवार को बंधक बनाकर लगभग 3 लाख के 17 थान गहने व 30 हजार रुपये नकदी उठा ले गए थे । बावजूद भीमपुरा पुलिस के साथ उच्चाधिकारी भी मूकदर्शक बने हुए है। जो लगातार चोरियां होने के बाद भी थाने की पुलिस पर कृपा बनाये हुये है।
     भीमपुरा थाना क्षेत्र के चिउटापुर निवासी राम नरेश यादव के घर के पीछे से नकब काट कर घर में घुस गए और घर में रखा बॉक्स को तोड़कर मंगलसूत्र, माला, मांगटीका व चाँदी के पैजनी,करधन सहित पांच हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिए।पनसरवा गांव निवासी कन्हैया यादव के घर में छज्जा के सहारे छत पर चढ़ कर सीढ़ी से घर में उतर कर कमरे में रखा मोबाइल व चार हजार रुपए नगद ले गए वही बगल में कन्हैया के भाई पारस यादव के घर से भी एक मोबाइल गायब हो गई।घटना से दो सौ मीटर दूर दिनेश गुप्ता के  घर के पीछे रखी सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर आँगन में उतर गए और पूरे घर को खंगाल डाला।घर में रखा एक मंगलसूत्र, माला, दो अंगूठी, मोबाइल सहित करीब चालीस हजार रुपये उड़ा ले गए।  उस समय गर्मी की वजह से परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे।इन चारों घटनाओ में चोर ने आभूषण पैसा व मोबाइल पर ही हाथ साफ किये हैं घर में रखा कपड़ा, वर्तन व अन्य सामग्री छुए तक नहीं है।
    भीमपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने चोरी  की शुरुवात सोमवार की रात इब्राहिमपट्टी बाजार से की। जहां सीताराम पांडेय की दो दुकानों का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नकदी व कपड़े ,लैपटॉप, रिफाइन आदि चुरा ले गए थे। जिसकी प्रथमिकी दर्ज न करने पर थानाध्यक्ष की किरिकिरी हुई थी। दुकानदारों द्वारा जाम लगाने के बाद हरकत में आये थानाध्यक्ष ने दुकानदारों से माफी मांगते हुए खुलासे के अस्वासन देते हुए मुकदमा दर्ज किया। उसके ठीक दूसरे दिन ही मंगलवार को थाना क्षेत्र के बरनाग बसन्तपुर निवासी चंद्रभान गिरि मंगलवार की रात खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो रहे थे कि रात में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से नकब काटकर कमरे में घुस गए और पूरे घर को खंगाल डाला।साथ ही तीन बक्से घर से दो सौ मीटर दूर धान के खेत में मिला।जिसमे अपनी बेटी की शादी के लिए रखा कपड़े, बर्तन, माला, मांगटीका, नथिया,पायल सहित चार हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिए।जब बुधवार की सुबह घर के पीछे गए तो नकब कटा देख भौचक रह गए। वही सौ मीटर दूर लाल विहारी यादव के ट्यूवेल के घर का ताला तोड़कर उसमे रखा पाइप व अन्य मशीनरी उपकरण उठा ले गए। तीसरे दिन बुधवार को अपनी हैट्रिक पूरा करने के लिए भीमपुरा स्थित एक मंदिर को ही निशाना बना डाला। भीमपुरा कस्बे में स्थित रामेश्वर धाम मंदिर का दरवाजा तोड़कर दानपेटिका उठा ले गए। और उनकी दुःसाहस ऐसी की 50 मीटर दूर ही दानपेटिका के ताले को तोड़कर उसमे पड़ा सारा धन लेकर चम्पत हो गए। मंदिर से दो सौ मीटर दूर गुमटी में चल रहे अबैध शराब के अड्डे पर भी हाथ साफ कर दिया। गुमटी का ताला तोड़कर उसमे रख्खा पैसा उठा ले गए लेकिन अबैध काम के चलते इसकी सूचना पुलिस को नही दी गयी। चौथे दिन मसुरिया गाँव में गुरूवार की रात चोरों ने पुरे परिवार को बन्धक बना कर लगभग 3 लाख के 17 थान गहने तथा 30 हजार रूपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने विशुनदेव यादव की मकान के पिछे बने शौचालय के सहारे छत के रास्ते अन्दर घर में प्रवेश कर गये।और लाखों की चोरी कर डाली ।