Breaking News

बलिया : पीटकर गंभीर रूप से छात्र को घायल करने वाले अध्यापक के खिलाफ कार्यवाई कब करेगी रसड़ा पुलिस


7 अगस्त की घटना , करवाई के नाम पर एनसीआर
रसड़ा कोतवाल की कारिस्तानी से परिजनों में क्षोभ
बलिया 10 अगस्त 2018 ।।
 



  सबको अपनी हनक से दबाकर रखने का मंसूबा रखने वाले कोतवाल रसड़ा ज्ञानेश्वर मिश्र का लगता है सन फ्लावर स्कूल के अध्यापक पर हनक नही चल रही है या उसको बचा रहे है । अगर ऐसा नही होता तो 7 अगस्त को हाई स्कूल के नाबालिग छात्र को बेरहमी सर पिटाई करने वाले अध्यापक के खिलाफ मात्र एनसीआर दर्ज कर चुप नही बैठते ।जहां ऐसे अध्यापक के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्यवाई करके एक नजीर पेश कर ऐसे गुनाहों को करने की सोचने वालो को कड़ा संदेश दिया जाता , वही ऐसे अध्यापक को इस बेरहम कृत्य को कारित करने के बाद भी अभयदान मिलना (मात्र 323,504,506 में एनसीआर दर्ज करना)कही न कही रसड़ा पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर रही है । घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रसड़ा क्षेत्र के गढ़िया स्थित सनफ्लावर स्कूल में 7 अगस्त को एक शिक्षक ने दसवीं क्लास के दीपराज सोनी पुत्र हरिश्चंद्र सोनी निवासी प्राइवेट बस स्टैंड रसड़ा की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जैसे ही परिजनों को छात्र के पिटाई के बारे में पता चला तो परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे ।वहां छात्र को घायल देख परिजनों ने आनन फानन में छात्र को रसड़ा स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने छात्र की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया ।इस घटना से छात्र के परिजन काफी आक्रोश में है ।परिजनों ने टीचर और स्कूल के खिलाफ रसड़ा थाने में तहरीर देकर इंसाफ की मांग की है ।इस घटना से सभी छात्रों के परिजनों को डर सता रहा है कि उनके चहेते बेटे स्कूल में भी सुरक्षित नहीं है जिससे सरकार और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल कर खड़ा कर दिया है।