Breaking News

देवरिया : देश प्रदेश में बहन बेटियों का जीना हुआ मुश्किल : ,रेनू राणा सिंह


कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट
देवरिया 10 अगस्त 2018 ।। आज देश , प्रदेश
की बहन बेटियों का जीना मुश्किल हो गया है ।
यह बात बहुजन जन शक्ति पार्टी की अध्यक्ष रेनू राणा सिंह ने आज देवरिया में प्रेसवार्ता में कही ।  कहा कि एक तरफ देश के प्रधान मंत्री का नारा संपूर्ण भारत में गूंज रहा है बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ लेकिन कही पर छेड़खानी ,कही पर सामूहिक बलात्कार ,कही अपहरण इससे भी तो हद तो अब हो गई जब  देश के बृद्धा आश्रम ,बाल आश्रम में भी ऐसे ऐसे घिनोने कांड हो रहे है कि देश की बहन बेटियो का जीना मुश्किल हो गया है । ऐसा लग रहा है कि अब हमारी बहन बेटिया घूंट घूंट कर जीने को मजबूर हो गई है ।आखिर क्या कर रहा है शासन और प्रशासन ,आखिर कब तक होते रहेंगे ऐसे घिनौने काण्ड ? एक नाबालिग की हिम्मत और बहादुरी के कारण जांच में अब एक के बाद एक घटना का हो रहा है खुलासा , जिसमे पता चल रहा है जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से आमजन से दूरी और इनकी मज़बूरी का फायदा उठाकर, ऐसे ट्रस्ट या एन जी ओ में लाकर प्रशासन इनको शारीरिक शोषण का धंधा करने वालो के हवाले कर देता है ।   रेनू राणा सिंह ने कहा अगर 48 घंटो में दोषियो को पकड़ कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो धरना पर बैठेंगी और भूख हड़ताल भी करेंगी ।