Breaking News

गोरखपुर में खराब खाने को लेकर नवोदय विद्यालय के छात्रो ने नहीं किया भोजन, काफी मान मनौवल के बाद माने छात्र

गोरखपुर से बड़ी खबर

अमित कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर 13 अगस्त 2018 ।। जवाहर नवोदय विद्यालय जंगल अगही पीपीगंज में छात्रों ने खराब खाना मिलने के विरोध में भूख हड़ताल कर दिया।विद्यालय प्रशासन के काफी मान  मनौवल  के बाद रात 10 बजे के बाद छात्रों ने भोजन किया। नवोदय विद्यालय में मेस की व्यवस्था से खराब खाने को लेकर छात्रों में नाराजगी थी।रविवार को करीब चार बजे छात्रों ने हॉस्टल बन्द कर भूख हड़ताल कर दिया। छात्रों ने खाना नहीं खाया और न ही हास्टल का दरबाजा  खोला । काफी समझाने के बाद बच्चे अकेले प्राचार्य से वार्तालाप को तैयार हुए।मेस के बन्द कमरे में विद्यालय प्रशासन से बच्चों के बीच बातचीत हुई।काफी अनुनय विनय  व आश्वासन के बाद बच्चों ने भोजन किया।