बेल्थरा(बलिया): भाजपा चेयरमैन के भाई से 3.2 रुपये की लूट , रोज रोज की आपराधिक घटनाओं से पुलिसिंग कटघरे में
बलिया बिग ब्रेकिंग
बेल्थरारोड के भाजपा चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के बड़े भाई बिजनेसमैन अरुण कुमार के साथ 3.2 लाख की लूट होंने की खबर है । बताया जा रहा है व्यापारी अपने मैदा चीनी की दुकान से रविवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे बिक्री का 3.2 लाख रुपये एक बैग में लेकर बाइक से घर आ रहे थे , तभी गली में एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आकर गाली देते हुए धक्का मारकर गिरा दिये और बैग छीनकर भागने लगे ,विरोध करने पर फायरिंग करते हुए भाग गए । खबर मिलने पर एसओ उभांव भी मौके पर पहुंचे लेकिन अपराधियो का सुराग नही लगा पाये । बता दे कि बलिया जनपद में इस समय चोरी, डकैती , छिनैती की घटनाये आम होती जा रही है । बलिया पुलिसिंग कहि न कही फेल होती जा रही है । घटना स्थल पर पहुँची एसपी बलिया श्रीपर्णा गांगुली ने पुलिसिंग के फेल होने की बात को नकारते हुए शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तार किये जाने की बात कही है । लेकिन पिछले दिनों हुई चोरियों की घटनाओ का खुलासा न होने से पुलिस अधीक्षक के दावे खुद व खुद कटघरे में खड़े
कर रहा है ।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि
बदमाशों के बाइक के टक्कर के बाद अरुण कुमार बाइक से नीचे गिरे। गिरने के बाद बदमाशों ने उनका हैंड बैग छीन फायरिंग करते हुए फरार। घायल व्यपारी को बेल्थरा रोड सीएससी पर लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा। घटना उभाव थाने बेल्थरारोड के माल गोदाम रोड की घटना है ।
बलिया 13 अगस्त 2018 ।।
बलिया जनपद में लगता है पुलिसिंग फेल हो चुकी है । न रात को घरों में लोग सुरक्षित है , न लबे सड़क । न आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है, न ही खास । लगता है धीरे धीरे पूरे जनपद में पुलिस की जगह चोरो की हनक कायम होती जा रही है । इस माह में ही हुई दर्जनों चोरियों , डकैतियों के अब तक अनावरण न होने के वावजूद अगर पुलिस अधीक्षक कहती है कि शीघ्र ही आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी , यकीन करने के योग्य तो नही है । आलम यह है कि अभी तो बाढ़ पूरी तरह आयी भी नही है तो यह नजारा है , जब बाढ़ अपने उत्कर्ष पर होगी तब इससे घीरे लोगो का तो चोरो डकैतों से भगवान ही बचायेगा , क्योकि तब पुलिस की जीप नही ऐसे क्षेत्रों में नाव ही एकमात्र साधन होती है । रविवार लगभग 8 बजे शाम की घटना जो बीजेपी के चेयरमैन दिनेश गुप्ता के भाई के साथ लूट की हुई है ,वह उपरोक्त बातों को साबित करने के लिये काफी है ।बेल्थरारोड के भाजपा चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के बड़े भाई बिजनेसमैन अरुण कुमार के साथ 3.2 लाख की लूट होंने की खबर है । बताया जा रहा है व्यापारी अपने मैदा चीनी की दुकान से रविवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे बिक्री का 3.2 लाख रुपये एक बैग में लेकर बाइक से घर आ रहे थे , तभी गली में एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आकर गाली देते हुए धक्का मारकर गिरा दिये और बैग छीनकर भागने लगे ,विरोध करने पर फायरिंग करते हुए भाग गए । खबर मिलने पर एसओ उभांव भी मौके पर पहुंचे लेकिन अपराधियो का सुराग नही लगा पाये । बता दे कि बलिया जनपद में इस समय चोरी, डकैती , छिनैती की घटनाये आम होती जा रही है । बलिया पुलिसिंग कहि न कही फेल होती जा रही है । घटना स्थल पर पहुँची एसपी बलिया श्रीपर्णा गांगुली ने पुलिसिंग के फेल होने की बात को नकारते हुए शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तार किये जाने की बात कही है । लेकिन पिछले दिनों हुई चोरियों की घटनाओ का खुलासा न होने से पुलिस अधीक्षक के दावे खुद व खुद कटघरे में खड़े
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि
बदमाशों के बाइक के टक्कर के बाद अरुण कुमार बाइक से नीचे गिरे। गिरने के बाद बदमाशों ने उनका हैंड बैग छीन फायरिंग करते हुए फरार। घायल व्यपारी को बेल्थरा रोड सीएससी पर लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा। घटना उभाव थाने बेल्थरारोड के माल गोदाम रोड की घटना है ।

