देवरिया : 18 घंटे पहले नहर में डूबे युवक का नही मिला शव , लोगो ने प्रशासन पर लगाया हीलाहवाली का आरोप
कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट
देवरिया 13 अगस्त 2018 ।।
18 घंटे पहले डूबे युवक के शव को ढूढने के लिये गोताखोर और जाल लगाकर खोजने की कार्यवाई अबतक शुरू न कराने से लोगो का आक्रोश प्रशासन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है । बताया जाता है कि
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा निवासी राम सिंह चौहान (30 वर्ष)पुत्र राजेंद्र चौहान नाले के समीप स्नान कर रहा था तभी पैर फिसलने से वह नाले के बहाव में काफी आगे बह गया और देखते ही देखते नाले के बहाव में डूब कर गायब हो गया ।आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला ।वही 18 घंटे बाद भी प्रशासन की तरफ से शव को निकालने , खोजने की कोई विशेष कार्रवाई न होने के कारण अभी तक मृतक की लाश का पता नहीं चल पाया है । कोरम पूरा करने के लिये प्रशासन ने मौके पर दो सिपाही लगाकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गया है । जो सिपाही लगाये गये है वो भी मूकदर्शक बने हुए हैं ।वही परिवार के लोग लोगों का रो-रो कर काफी बुरा हाल है ।बता दें कि राम सिंह की शादी 7 वर्ष पूर्व बिहार प्रदेश के विजयपुर में हुई थी जिनके चार बच्चे हैं के शालिनी 6 शालू 4 अनु 3 विकास 1 हैं जो अपने पिता की बाट जोह रहे हैं । आस-पास के लोगों का कहना है कि भागलपुर से गोताखोर मंगाये जा रहे हैं गांव के लोगों का कहना है कि घटना के बाद हम ने सड़क जाम किया उसके बाद प्रशासन जागा और मौके पर सदर एसडीएम पहुंचे थे ।लेकिन मौका मुआयना कर के सुबह गोताखोर 6:00 बजे लाने की बात कही थी लेकिन सुबह के 9:00 बजे के बाद भी अभी तक मौके पर गोताखोर नहीं पहुंचे हैं ।