बलिया के भीमपुरा थानाक्षेत्र में - सप्ताह में तीसरी बार चोरो ने की चोरी की हैट्रिक , घर मंदिर बार सब जगह चोरो ने किया हाथ साफ
हफ्ते के तीनों वार साबित हुए चोर वार
मंदिर को निशाना बनाकर पूरा किया हैट्रिक
बृजेश सिंह की रिपोर्ट
भीमपुरा 9 अगस्त 2018 ।।
घर ,मंदिर ,बार (शराब की दुकान) हर जगह चोरी करके क्षेत्रीय चोरो ने चुस्तदुरुस्त कहलाने वाली भीमपुरा पुलिस की पुलिसिंग को कटघरे में खड़ा कर दिया
है । जहाँ एक सप्ताह में यह तीसरी चोरी की हैट्रिक बनाये है वही हैट्रिक वाले दिन चोरी की भी हैट्रिक बनाकर पुलिस की चुस्ती को तारतार करने का काम किये है ।सोमवार मंगलवार हो या बुधवार तीन दिनों से गुजरने वाली हर रात चोर वार साबित हो रही है। चोरों ने अपने ग्राफ को बढ़ाते हुए भीमपुरा थाने में चोरी की हैट्रिक मार दी। चोरों ने अपनी हैट्रिक को पूरा करने के लिए बुधवार को भीमपुरा कस्बे में स्थित मंदिर को ही निशाना बना डाला। मंदिर के दरवाजे को तोड़कर उसमे रखे दानपेटिका को ही उठा ले गए। साथ ही एक अबैध रूप से संचालित हो रहे दारू के अड्डे से भी माल को उड़ा लिया। चोरी के बढ़ते ग्राफ के बाद भी पुलिस मौन है। पुलिस की मौन क्षेत्रवासियों के लिए परेशानियों का सबब बनाती जा रहा है। भीमपुरा थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। पुलिसिया हनक को धता बताते हुए चोरों ने तीसरे दिन भी बुधवार की रात को रामेश्वरधाम मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटिका को उठा ले गए।
बता दे कि सोमवार की रात इब्राहिमपट्टी बाजार में सीताराम पांडेय की दो दुकानों का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नकदी व कपड़े ,लैपटॉप, रिफाइन आदि चुरा ले गए थे। जिसकी प्रथमिकी दर्ज न करने पर थानाध्यक्ष की किरिकिरी हुई थी। दुकानदारों द्वारा जाम लगाने के बाद हरकत में आये थानाध्यक्ष ने दुकानदारों से माफी मांगते हुए खुलासे के अस्वासन देते हुए मुकदमा दर्ज किया। उसके ठीक दूसरे दिन ही मंगलवार को थाना क्षेत्र के बरनाग बसन्तपुर निवासी चंद्रभान गिरि मंगलवार की रात खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो रहे थे कि रात में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से नकब काटकर कमरे में घुस गए और पूरे घर को खंगाल डाला।साथ ही तीन बक्से घर से दो सौ मीटर दूर धान के खेत में मिला।जिसमे अपनी बेटी की शादी के लिए रखा कपड़े, बर्तन, माला, मांगटीका, नथिया,पायल सहित चार हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिए।जब बुधवार की सुबह घर के पीछे गए तो नकब कटा देख भौचक रह गए। वही सौ मीटर दूर लाल विहारी यादव के ट्यूवेल के घर का ताला तोड़कर उसमे रखा पाइप व अन्य मशीनरी उपकरण उठा ले गए। तीसरे दिन भीमपुरा कस्बे में स्थित रामेश्वर धाम मंदिर का दरवाजा तोड़कर दानपेटिका उठा ले गए। उनका दुःसाहस ऐसा कि मात्र 50 मीटर दूर ही दानपेटिका के ताले को तोड़कर उसमे पड़ा सारा धन लेकर चम्पत हो गए। मंदिर से दो सौ मीटर दूर गुमटी में चल रहे अबैध शराब के अड्डे पर भी हाथ साफ कर दिया। गुमटी का ताला तोड़कर उसमे रख्खा पैसा उठा ले गए लेकिन अबैध काम के चलते इसकी सूचना पुलिस को नही दी गयी। मंदिर पर चोरी की सूचना पाकर पहुक्जे थानाध्यक्ष ने रटारटाया पंच दे मारा।


