गाजियाबाद : पड़ोसी ने 8 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार
- 11 अगस्त 2018 ।।
गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है । आरोप है कि मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है. वारदात की रात मासूम घर में अकेली थी, क्योंकि उसके परिजन हरिद्वार में कांवड़ लेने गए थे. परिजनों के घर लौटने के बाद मासूम द्वारा आपबीती सुनाने के बाद मामले का खुलासा हुआ. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है ।
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी युवक की शिनाख्त रवि के रूप में हुई है. बताया जाता है घर में मासूम बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर एक खाली मकान में ले गया और वारदात को अंजाम देने के बाद उसे डरा-धमकाकर घर भेज दिया. हरिद्वार से माता-पिता जब कांवर लेकर लौटे और मासूम ने उन्हें आपबीती सुनाई तो उनके पैरों के तले जमीन सरक गई ।
गाजियाबाद : पड़ोसी ने 8 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
August 11, 2018
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
August 11, 2018
Rating: 5

