गोरखपुर के बेलीपार थानाक्षेत्र में पुलिस ने सूझबूझ से कांवरियों और स्कार्पियो चालक में भिड़ंत को रोका
अमित कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर 11 अगस्त 2018 ।।
जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र के एकला शिव मंदिर पर कांवरियों की भारी भीड़ के बीच स्कार्पियो सवार द्वारा जबरदस्ती ओवरटेक करने के प्रयास को लेकर चालक व कावरियों के बीच विवाद हो गया । धीरे धीरे विवाद उग्र रूप लेने की कगार पर पहुँच ही रहा था कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच गयी । बेलीपार व नौसढ़ चौकी की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये मौके पर सभी को समझा-बुझाकर स्कार्पियो को हटाया तब जाकर कांवरियों ने आवागमन शुरू होने दिया । पुलिस की ततपरता से एक बड़ी घटना होने से रुक गयी ।



