Breaking News

मुम्बई से बड़ी खबर : कीड़ी मारने की दवा खाने से स्कूल के एक बच्चे की मौत , 180 बीमार , मनपा के स्कूल में हुई है घटना

मुम्बई 10 अगस्त 2018 ।।

            

पेट की कीड़ी मारने की दवा खाने से जहां एक छात्र की मौत हो गयी है वही 180 छात्र बीमार हो गये है । यह स्कूल मुंबई महानगरपालिका का है, जिसमें मनपा के हेल्थ विभाग की तरफ से बच्‍चों को ये दवा दी जा रही थी ।


मुम्बई के गोवंडी इलाके के संजय नगर उर्दू स्कूल में पेट के कीड़े मारने की  से 180 बच्‍चे बीमार हो गए. बच्‍चों की हालत बिगड़ती देख, उन्‍हें तुरंत निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान एक बच्‍चे की मौत हो गई. मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीसीपी शहाजी उमाप ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है ।
जानकारी के अनुसार मुंबई के गोवंडी इलाके के संजय नगर उर्दू स्कूल में पिछले दो दिनों से बच्‍चों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा दी जा रही थी । यह स्‍कूल मुंबई महानगरपालिका का है, जिसमें मनपा के हेल्थ विभाग की तरफ से बच्‍चों को ये दवा दी जा रही थी ।
बताया जाता है कि दवा खाने के बाद से ही बच्‍चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की. बच्चों की तबीयत बिगड़ती देख उन्‍हें इलाज के लिए तुरंत निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक बच्‍चे की मौत हो गई.

प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार दवा एक्सपायरी डेट की हो सकती है, जिससे उसका गलत असर हुआ है ।