देवरिया : राष्ट्रीय कृमि दिवस का डीएम ने किया शुभारम्भ
जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज देवरिया में किया राष्ट्रीय कृमि दिवस का शुभारम्भ
कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट
देवरिया 10 अगस्त 2018 ।। राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अमित किशोर ने राजकीय इंटर कालेज के हाल में इस विद्यालय के छात्र/ छात्राओं को कृमि नियंत्रण की दवाई खिलाकर शुरुआत की। उन्होने इस कार्य में लगे स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को पूरी तन्मयता से सभी लक्षित 01 से 19 वर्ष के बच्चो को दवा खिलाये जाने का निर्देश दिया। कहा कि कोई भी बच्चा न छूटे। ऐसा सबका प्रयास होना चाहिये। उन्होने यह भी कहा कि जो बच्चे आज छूट जायेगें उन्हे 17 अगस्त को दवा खिलाया जायेगा।
जिलाधिकारी श्री किशोर इस दिवस का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ राजकीय इंटर कालेज में किया। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि स्वस्थ्य बच्चे देश के भविष्य है। वह स्वस्थ्य रहेगें तभी देश भी शसख्त रहेगा। इसलिये बच्चे निरोग व बीमारियों से मुक्त रहे। इसके लिये कृमि की दवा 6 माह में एक बार अवश्य ही खानी चाहिये। इससे आंत में रहने वाले जीवाणु समाप्त हो जाते है। खून की कमी नही हो पाती है। उन्होने कहा कि कृमियों की वजह से कई तरह की बीमारियां विकसित होती है। इससे बचने के लिये दवा का अवश्य ही प्रयोग करना चाहिये । साथ ही इसका प्रचार-प्रसार और लोगो में जन जागरुकता लाया जाना चाहिये।
जिलाधिकारी श्री किशोर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता मानको को अपनाये। जनपद का सर्वागीण विकास हो इसके लिये सभी लोग कदम से कदम मिलाकर जनपद को अउव्वल बनाने में अपनी भुमिका निभाये। इसके लिये उन्होने सभी प्रबुद्व जनो सहित जनमानस के सुझाव के स्वीकार करने की बात कहा कि कैसे जनपद का विकास किया जा सकता हैै। उन्होने कहा कि प्रशासन जनपद के विकास के लिये पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसके लिये सभी के सहयोग और सुझावो की जरुरत है। उन्होने कहा कि जनपद में कौशल विकास को बढावा देकर के एक-एक युवा को हुनरमंद बनाया जायेगा ताकि वह रोजगारपरक व स्वालम्बी बन सके। उन्होने कृमि दिवस पर सभी को इस निष्ठा के साथ करने को कहा कि इस बार गत वर्ष की उपलब्धि को हम दोगुना कर सके।जिलाधिकारी श्री किशोर जब इस हाल में पहुॅचे तो वहां अधिकारियों के लिये कुर्सी व मेज की व्यवस्था की गयी थी। छात्र/ छात्राये नीचे दरी पर बैठे हुए थे। यह देख उन्होने मेज और कुर्सी को हटवाया तथा नीचे दरी बिछवाया जिस पर स्वयं व उनके साथ उपस्थित अधिकारी गण बैठे। उन्होने इसके लिये कहा कि सभी के लिये एक समान व्यवस्था होनी चाहिये इससे समानता का भाव आता है। जिलाधिकारी के इस पहल की छात्र /छात्राओं ने ताली बजाकर स्वागत किया।
मुख्य चिकित्या अधिकारी डा0धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का आयोजन आज पूरे जनपद में किया जा रहा है। कृमि का संक्रमण खुले में शौच करने, नंगे पैर चलने, बिना धुले फल व सब्जियों का प्रयोग करने, नाखून छोटे न रखने व बिना हाथ धुले खाना खाने से फैलता है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0डी0वी0 शाही ने कहा कि कृमि से हमारे शरीर में रक्त की कमी होने लगती है जिससे बच्चे काफी कमजोर व एनीमिया के शिकार हो जाते है इससे बचाने के लिये व कृमि नियंत्रण के लिये इस दिवस का आयोजन किया गया है। सभी स्कूलो सहित 01 से 19 वर्ष के बच्चो को इसकी दवा इस दिवस पर खिलाई जायेगी। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग सहित सभी आगनवाडी कार्यकत्रियों को जिम्मेदारी दी गयी है जो सभी स्कूलो, आंगनवाडी केन्द्रो में निःशुल्क दवा खिलाने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.धीरेन्द्र कुमार, डा0 राजेन्द्र प्रसाद, डा0सुरेन्द्र सिंह, डी0पी0एम0 राजेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य जी0आई0सी0 पी0के शर्मा सहित अन्य संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी, छात्र, छात्राये, अध्यापक गण आदि उपस्थित रहे।