बलिया : डीएम की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिक कल्याण सम्बन्धी बैठक 16 अगस्त को
बलिया 10 अगस्त 2018 ।।- जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत की अध्यक्षता में भूतपूर्व
सैनिकों के कल्याण संबंधी बैठक 16 अगस्त को अपराहन 01:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।
यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी देवी शंकर सिंह ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक आश्रितों से कहा कि उक्त बैठक में प्रतिभाग कर अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराये तथा साथ ही अपनी समस्याओं को दो प्रतियों में लिखकर अपने सैनिक नंबर, रैंक नाम, मोबाइल नंबर व कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र की छायाप्रति भी संलग्न कर उपलब्ध कराये।

