Breaking News

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश ने मांगे राज्य कर्मचारी/अधिकारियों से आवेदन

बलिया 10 अगस्त 2018 ।।- राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा दीर्घकालीन साहित्यक सेवा एवं
गद्य-पद्य में प्रकाशित पुस्तकों का मौलिक कृति को पुरस्कार से नवाजा जायेगा। जिसकी प्रविष्टिया राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश लखनऊ को 30 नवंबर तक प्राप्त हो जानी चाहिए।
          सचिव, पुरस्कार समिति डॉ दिनेश चंद्र अवस्थी ने बताया है कि प्रविष्टियां उत्तर प्रदेश राज्य के वही कर्मी (प्रदेश के राज्य कर्मियों में प्रदेश कैडर के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी भी आंयेगे) ले सकते हैं, जो नियमित सेवा में हो या जिनकी सेवा कम से कम तीन वर्ष हो गयी हो। इस सेवा में संविदा, दैनिक भोगी एवं कार्य प्रभारी, अधिकारी/ कर्मचारी के रूप में की गयी सेवा सम्मिलित नहीं होगी। इस पुरस्कार हेतु जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय के जे0ए0 पटल से की जा सकती है।