Breaking News

बलिया : आगामी 20 अगस्त को होने वाले बीडीसी और प्रधान के उप चुनाव हेतु निर्देश जारी

बलिया 10 अगस्त 2018 ।।- अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने खंड विकास अधिकारी बांसडीह एवं रेवती को निर्देश दिया है कि उप निर्वाचन सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत निर्वाचन को सकुशल निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराये जाने हेतु मतदान स्थल का निर्माण मतदान समाप्ति के पश्चात सील्ड मतपेटिकाओ को स्ट्रांग रूम में रखने के लिए विकासखंड पर मुख्यालय पर स्ट्रांग रूम की स्थापना करने तथा 20 अगस्त को पूर्वाहन 08:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करें। मतदान 17 अगस्त को पूर्वाहन 07:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक होगा।
           उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) मुख्य विकास अधिकारी से अपेक्षा की है कि उक्त निर्वाचन में मतदान व मतगणना कर्मिको की नियुक्ति करना सुनिश्चित करें।