Breaking News

जिलाधिकारी ने स्व गणना जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, लोगों को दी विस्तृत जानकारी

 




बलिया।। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को विकास खंड बैरिया, कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया, बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया तथा तहसील बैरिया में स्व गणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्व गणना के महत्व, उद्देश्य एवं इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्व गणना कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जनपद के सभी 17 विकास खंडों में खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के नेतृत्व में स्व गणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

वहीं, जिले की संबंधित तहसीलों में उप जिलाधिकारी द्वारा स्व गणना जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रमों में पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्व गणना के प्रति आमजन को जागरूक करने और कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्व गणना कार्यक्रम में जनसहभागिता महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से लोगों को स्वयं अपनी गणना से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने और उसमें भागीदारी करने का अवसर मिलेगा।