पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन
बलिया ।। जिला चिकित्सालय, बलिया एव रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया गया। शिविर का शुभारंभ मा० परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश श्री दयाशंकर सिंह, राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर,अल्प संख्यक कल्याण मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी, जिला अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा, महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्यता श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उदघाटन किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर केक काटकर सभी को बधाई दी गई एवं सभी रक्तदाता शूरवीरों को प्रमाण पत्र दिया गया।शिविर में कुल 31 यूनिट रक्तदान किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा की रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में अनेक ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जहां रक्त के बिना मरीज का जीवन बचाना संभव नहीं होता। दुर्घटना, प्रसव, बड़ी शल्य चिकित्सा, कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया तथा अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी अज्ञात व्यक्ति के लिए जीवनदाता बनकर सामने आते हैं।
इसके लिए उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी को शुभकामनाएं दी।इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल के मरीजों को फल वितरण किया।
इस अवसर पर डॉ सुजीत कुमार यादव, डॉ मंजू रानी, डॉ आनंद कुमार, डॉ रितेश सोनी, डॉ वसुंधरा, डॉ संतोष चौधरी, जी के दुबे, कमलेश, पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, के के पाठक, रविशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रक्तदाता में, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, प्रेरक गुप्ता, श्याम बाबू रौनियार, पूर्व विधायक धन्नजय कन्नौजिया, भूपेंद्र गुप्ता, बृजेश सिंह, सुनिल कुमार , आशीष सिंह ,रवि सोनी, अभय कुमार, विश्वकर्मा पाठक, प्रदीप रस्तोगी आदि।










