खटाल संचालक की दबंगई को सीटी मजिस्ट्रेट ने किया हवा हवाई, पुलिस बल के सहयोग से खटाल को कराया खाली
बलिया।।आवास विकास कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास शिवकुमार यादव नामक खटाल संचालक, जिनके पास 25 गाये हैं और ये 3 साल से पमपम सिंह की जमीन में रहते हैं। जमीन मालिक पमपम सिंह यह जमीन खाली करने के लिए इनसे 3 साल से कह रहे थे लेकिन ये खटाल अपनी दबंगई के बल पर नहीं हटा रहे थे।
खटाल संचालक शिवकुमार यादव अपनी दबंगई और बदतमीजी के चलते जमीन भी खाली नहीं कर रहे थे बल्कि पूरे मोहल्ले के लोग भी इनसे त्रस्त हो रहे थे।ये गायों को खुला छोड़ देते थे, जो दिन भर कॉलोनी मे घूमती रहती थी जिससे बच्चों बुजुर्गो और वाहन चालकों के लिये खतरा बनी हुई थी।
इस खटाल संचालक की 9 सितम्बर 2026 को पमपम सिंह ने चौकी इंचार्ज मंडी थाना कोतवाली बलिया से लिखित शिकायत की थी, जिस पर खटाल संचालक शिवकुमार यादव ने लिखित रूप से 16 तारीख को खाली करने की बात कही थी। लेकिन जब 16 तारीख को संचालक द्वारा खटाल खाली नहीं कराया गया तो जमीन मालिक ने इसकी शिकायत नगर मजिस्ट्रेट बलिया से करके अपनी जमीन को खाली कराने की गुहार लगायी थी।
इसी के क्रम मे 28 सितम्बर 2026 को मोहल्ले के लोगों के प्रयास से सीटी मजिस्ट्रेट द्वारा खटाल का पूरा सामान पुलिस बल के सहयोग से हटवाकर खटाल संचालक के अवैध कब्जे से जमीन को मुक्त कराया गया।साथ ही शिवकुमार यादव को चेतावनी दी गयी कि 24 घंटे के अंदर आप अपनी गए कहीं ले जाये।








