विनोद राय को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, रसड़ा विधायक को भी दी गयी मौन श्रद्धांजलि
प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, डॉ महेंद्र सिंह ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने जताया सभी आगंतुकों के प्रति आभार
बलिया।। नरही थाना गोली कांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को नरही स्थित खेल मैदान पर फेफना विधानसभा के अलावा जनपद के सभी क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। इसके पहले फेफना के सभी गांवों से पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा नरही पहुंची, मोटर साइकिल जुलूस में सम्मिलित हजारों कार्यकर्ता नरही खेल मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, विधान परिषद सदस्य डॉ महेंद्र सिंह, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह समेत सभी कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय विनोद राय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सुभसपा के जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर ने विनोद राय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 'अपने कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष और सम्मान करने का हुनर उपेंद्र तिवारी से सीखा जा सकता है।' पूर्व विधायक संजय यादव ने सपा सरकार में खराब कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि 'आज देश व प्रदेश में भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही है।'
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने विनोद राय की शहादत की रात को याद करते हुए कहा कि 'राष्ट्र व समाज पर संकट के समय मजबूती से खड़ा होने वाला ही आपका नेता होता है।' पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सपा के परिवारवादी विचारधारा पर तंज कसते हुए कहा कि 'सपा सरकार में अपराधियों के हौंसले बुलंद थे। सपा और कांग्रेस देश विरोधी शक्तियों से मिले हुए हैं। 2027 में प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी, उपेंद्र तिवारी फेफना के सच्चे जनसेवक हैं।' बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने कहा कि 'अपने पार्टी एवं नेता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले विनोद राय को नमन है, वहीं उपेंद्र तिवारी राजनीति में एक मिशाल हैं जिन्होंने अपने स्वर्गीय कार्यकर्ता के लिए जीवन समर्पित कर दिया।'
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि 'भाजपा सरकार ने सपा के गुंडाराज को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। आज देश एवं प्रदेश में गांव, गरीब, किसान सभी का मान सम्मान सुरक्षित है। फेफना विधानसभा एवं उपेंद्र तिवारी के समर्पण का अभिनंदन है।' विधान परिषद सदस्य डॉ महेंद्र सिंह ने बलिया के क्रांतिकारी इतिहास को याद करते हुए कहा कि 'बलिया की क्रांतिकारी भूमि को नमन है। यहां की मिट्टी, पानी और जवानी में अद्भुत तेवर और कलेवर है। एक कार्यकर्ता के मान और सम्मान के लिए समर्पित उपेंद्र तिवारी का व्यक्तित्व अनुकरणीय है।' प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने विनोद राय के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि 'उपेन्द्र तिवारी अपने कार्यकर्ता के प्रति सम्बन्ध एवं समर्पण के अदभुत उदाहरण है, आपके जज्बे को सलाम है।'
पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि '12 अगस्त 2016 की काली रात और विनोद राय की कुर्बानी को कभी नहीं भूल सकता। विनोद राय के परिवार को हर कीमत पर न्याय मिलेगा और दोषियों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।' श्रद्धांजलि सभा को चौसा (बक्सर) ब्लॉक प्रमुख सुनीता राय, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विनोद शंकर दूबे आदि ने संबोधित किया। इस दौरान दिनेश तिवारी, चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह, पवन कुमार राय, शहीद विनोद राय की पत्नी राधिका राय, पुत्री प्रिया राय, वर्षा राय, खुशी राय, गोपाल राय, नंदलाल सिंह, भरत राय, अंजनी राय, उमेश सिंह, आर्केश दुबे, प्रशांत राय, बब्बन राय, पमपम राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक गोपाल राय, हरेन्द्र सिंह , वैष्णवी राय, शिवशंकर, अखिलेश राजभर आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया।
उमाशंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि, रखा मौन
बलिया। विनोद राय की शहादत दिवस पर नरही में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के समापन के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधान परिषद सदस्य डॉ महेंद्र सिंह, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, विनोद शंकर दूबे आदि ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि 'उमाशंकर सिंह जैसे नेता विरले ही पैदा होते हैं, उनके दिवंगत होने से जो रिक्ति पैदा हुई है उसे कभी नहीं भरा जा सकता। उमाशंकर सिंह जनमानस की स्मृतियों में सदैव अमर रहेंगे।'











