बलिया बलिदान दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
इतिहास बन चुके जिला कारागार से निकलेगी बलिदान दिवस की रैली, डीएम ने दिए निर्देश
बलिया।। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 19 अगस्त को मनाए जाने वाले बलिया बलिदान दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह 08 बजे जिला कारागार (इतिहास बनने की कगार पर बिना कैदी वाले)से बलिदान दिवस के अवसर पर रैली निकाली जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रैली के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बलिया बलिदान दिवस जिले के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और अमर सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करें। उन्होंने अधिकारियों को रैली के मार्ग, सुरक्षा, साफ- सफाई, यातायात सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन जी एवं समस्त विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।







