Breaking News

जे एन सी यू में एंटी रैगिंग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

 






बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण एवं डॉ प्रियंका सिंह, अध्यक्ष एंटी रैगिंग समिति के मार्गदर्शन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में  विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते एंटी रैगिंग विषय पर आधारित प्रश्नों  के उत्तर दिये और रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ रैगिंग से दूर रहने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने समस्त परिसर को रैगिंग मुक्त रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 


प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को डॉ प्रियंका सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें क्योंकि यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जरूरी है, चाहे विद्यार्थी जीवन हो या अन्य सभी में अनुशासन के माध्यम से ही सफलता हासिल की जा सकती है। कहा कि अनुशासित होना जीवन का लक्ष्य होना चाहिए और यह अनुशासन ही है जो आपको रैगिंग से दूर रहने में सहायता करेगा।एंटी रैगिंग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. छबिलाल, सहायक आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग ने कहा कि विश्वविद्यालय में इसकी स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक कोई भी रैगिंग से सम्बंधित शिकायत दर्ज नहीं हुईं है। यह विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों के लिए सम्मान की बात है। हम सभी को मिलकर इस सम्मान को बनाए रखना है। प्रतियोगिता में डॉ विनय प्रताप वर्मा, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ विनीत कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के समस्त विभागों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।